बिहार से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक गाय ने दो मुंह और चार आंखों वाले बच्चे को जन्म दिया है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में इसी गाय की चर्चा देखने को मिल रही है. जैसे ही इस गाय ने ऐसे बछड़े को जन्म दिया, वहां उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई. बता दें कि मामला मुंगेर के प्रसन्नडो गांव स्थित दक्षिण टोला की है. गाय ने बछड़े को रविवार के दिन में जन्म दिया है.
जानकारी के अनुसार बछड़े ने पहले भी कई बच्चों को जन्म दिया है. वह सभी बच्चे सामान्य ही हुए थे. यह गाय पशुपालक अमित सिंह की है. उन्होंने बताया कि पहले गाय ने जो बच्चे दिए वह सामान्य ही थे. हालांकि, इस बार कुछ अलग देखने को मिला है. बताया जा रहा है कि यह बछड़ा अभी तक जीवित है. इसे सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है.
लोग मान रहे कुदरत का करिश्मा
दरअसल, जैसे ही इसकी खबर लोगों को हुई, वह इसे कुदरत का करिश्मा कहने लगे हैं. वह उसे भगवान का रूप मान कर दूध पिलाते हुए दिखाई दिए थे. वह उसकी पूजा कर रहे हैं और ईश्वर का अद्धभूत अवतार मान कह रहे हैं.
वहीं, विज्ञान की मानें तो इनका उनका कहना है कि यह जन्मजात विकृति का केस है. यह स्थिति तब होती है, जब गर्भावास्था में भ्रूण ठीक से विभाजित नहीं हो पाता है. ज्यादातर इन जानवरों का जीवन काफी छोटा होता है. विज्ञान में यह जेनेटिक से संबंधित बीमारी होती है. तो वहीं, लोगों के लिए यह कुदरत का करिश्मा होता है.
