वॉर के समय में कई बार लोगों के बीच एक ही डर देखने को मिलता है. वह डर परमाणु बम का है. देश के बीच लड़ाई शुरू होते ही ऐसी स्थिति बन जाती है, जिसमें परमाणु बम को दूसरे देश पर लॉच किया जाता है. हिरोशिमा और नागासाकी में अभी तक परमाणु बम गिरने के कारण लोगों में असर देखने को मिलता है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या परमाणु बम से बचने का कोई तरीका है. अगर है तो वह तरीका क्या है. आइए जानते हैं.
बता दें कि अमेरिकी रेड क्रास सोसयटी ने बताया कि अगर ऐसा कभी हो तो तुरंत मजबूत इमारत के अंदर में चले जाए. अगर आपके यहां में बेसमेंट है तो कोशिश करें की आप उसी में जा कर छुप जाए. साथ ही ऐसी जगहों पर छिपे जहां की दीवारें मोटी और सख्त हो. ऐसे समय में रेडिएशन से बचने के लिए यह काफी कारगार माने जाते हैं.
घर में रहने की ही कोशिश करें. दरअसल, बाहर की हवा काफी खतरनाक होती है. इसलिए शेल्टर के अंदर में रहे. ऐसी चीजें जो कि बाहर से अंदर की ओर हवाओं को खिंचती है, उसे भी बंद ही रखे. कम से कम 24 घंटे तक घर में रहे. शुरू में बाहर रेडिएशन काफी खतरनाक होती है.
हालांकि, जरूरी नहीं है कि ऐसे समय में आप घर में हो. तो ऐसे समय में भी लोगों के बचने के लिए उपाय दिए हुए है. अगर आप बाहर है तो ऐसे समय में अपने सिर को बचाने की कोशिश करें. अपने सिर मुंह, नाक और कान को ऐसे ढक लें कि रेडिएशन अंदर ही न जा पाए. इसके बाद घर आए और अपने शरीर को अच्छे से साफ कर लें. कडिश्नर का प्रयोग बिल्कुल भी न करें. साथ ही जो कपड़े बाहर पहन कर गए है, उन्हें खोल कर बिल्कुल पैक कर दें. इसके अलावा उस समय की सूचना लेने के लिए टीवी या मोबाइल को देखें. हालांकि, यह बचाव उन्हीं लोगों के लिए संभव है, जो कि परमाणु बम के फटने वाले रेडिएशन से काफी दूरी पर हो.
ये भी पढे़ं: प्रयागराज में कोल्ड स्टोर की गिरी दीवार! मलबे में दबे कई मजदूर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
