उत्तर प्रदेश में रामनवमी को लेकर योगी सरकार ने 2 दिनों की छुट्टी के लिए ऐलान किया है. पहले सिर्फ 26 मार्च का अवकाश किया गया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 27 मार्च को भी कर दिया गया है.
रामनवमी पर 2 दिनों की छुट्टी
उत्तर प्रदेश में रामनवमी के अवसर पर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और धार्मिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए रामनवमी के मौके पर 2 दिनों की छुट्टी का ऐलान किया है. पहले सिर्फ 26 मार्च को अवकाश निर्धारित किया गया था, लेकिन अब सरकार ने 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश को घोषित किया है.
बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय
राज्य सरकार के इस फैसले के बाद 26 और 27 मार्च को सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और बाकी सरकारी सेवाओं की छुट्टी रहेगी. योगी सरकार के इस फैसले के पीछे मंदिरों में बढ़ती भीड़ और धार्मिक आयोजनों का विस्तार बताया जा रहा है. आपको बता दें कि रामनवमी के दौरान प्रदेश के कई मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं. जिसको लेकर योगी सरकार ने 2 दिनों के अवकाश का फैसला किया है.
अधिकारियों को दिए गए निर्देश
उत्तर प्रदेश में इस आदेश के जारी होने के बाद प्रशासन को भी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए बेहतर तैयारी करने के लिए समय मिल जाएगा. आपको बता दें कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पहले से ही जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं. प्रशासनिक अधिकारियों को पहले से ही निर्देश दिए गए हैं, जिससे रामनवमी के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या असुविधा न हो.
मंदिरों में तैयारियां शुरू
आपको बता दें कि राज्य के कई बड़े मंदिरों में अभी से ही तैयारियां शुरू हो गई हैं. मंदिरों में रामनवमी को लेकर साफ-सफाई, सजावट, सुरक्षा व्यवस्था और भक्तों के लिए विशेष तरह के प्रबंध किए जा रहे हैं. आपको बता दें कि अयोध्या, वाराणसी, मथुरा और दूसरे धार्मिक शहरों में रामनवमी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और यहां रामनवमी को लेकर उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है.
