वंदे भारत लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है. उसकी सुविधा से लेकर सभी चीजों के लिए वह लोगों के बीच में फेमस रहता है. हालांकि, इस बार सोशल मीडिया पर वंदे भारत अपनी सुविधाओं के लिए नहीं बल्कि लापरवाही की वजह से लोगों के बीच चर्चा में है.
दरअसल, पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए दही में से एक व्यक्ति ने कीड़े निकलने की बात की है. वायरल वीडियो में भी साफ देखा जा रहा हैं कि दही के बाउल में छोटे-छोटे कीड़े हैं. यात्री फिर दही में निकले कीड़े रेलवे स्टाफ को भी दिखाता है.
वायरल वीडियो एक्स पर SDutta नाम के यूजर ने पोस्ट किया गया है. वीडियो में लिखा हुआ है कि वंदे भारत में कीड़े वाला दही लोगों को दिया जा रहा है. साथ ही केप्शन में लिखा हुआ कि स्टाफ कीड़े को केसर बोलकर बात को छिपाने की कोशिश कर रहा है.
वीडियो के एक्स पर फेमस होते ही लोग उसपर भर-भर कर रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, वीडियो के वायरल होते ही रेल मंत्रालय ने भी सख्त एक्शन लिया है. मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर मामले की गंभीरता को जाहिर किया है. रेल मंत्रालय ने IRCTC पर 10 लाख का जुर्माना लगाया साथ ही सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना ठोका है. इसके अलावा उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की बात भी की है.
वीडियो में साफ देखा जा रहा हैं कि कैसे आसपास के लोगों में भी इसके लिए नाराजगी देखी जा रही है. कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा हैं कि जब तक ट्रेन में ब्रांडेड खाना शुरू ही करा था कि उसमें भी कीड़े निकला आए. वहीं, एक ने कीड़े को केसर बोलने वाली बात पर मजाक बनाते हुए कहा कि अब तो मार्केट में व्हाइट केसर भी आ गए है.
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी करेंगे मीटिंग; मिडिल ईस्ट के हालातों को लेकर होगी बातचीत
