चंडीगढ़ में प्रशासन ने नई एक्साइज पॉलिसी 2026-27 को मंजूरी दे दी है. अब लोग आसानी के साथ पेट्रोल पंप, शॉपिंग मॉल्स और लोकल मार्केट से भी शराब को खरीद सकेंगे.
पेट्रोल पंप पर मिलेगी शराब
चंडीगढ़ में अब शराब को खरीदना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा. आपको बता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन ने नई एक्साइज पॉलिसी 2026-27 को मंजूर कर दिया है. इस नई पॉलिसी में कई बड़े बदलाव आए हैं. अब चंडीगढ़ में शराब को खरीदने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी. अब शराब ठेकों के साथ पेट्रोल पंपों, श़ॉपिंग मॉल्स और लोकल मार्केट में भी मिल जाएगी.
जरूरी नियम भी लागू
इस पॉलिसी के मंजूर होने के बाद अब बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर्स में भी विदेशी शराब और वीयर और वाइन को खरीद सकेंगे. हालांकि सरकार ने पॉलिसी को मंजूरी देने के साथ कुछ जरूरी नियमों को भी बनाया है. सरकार ने अब शराब की हर दुकान पर डिजिटल पेमेंट को जरूरी कर दिया है. इसी के साथ बार, होटल और रेस्टोरेंट्स में एल्कोहॉल मीटर यानी शराब जांचने वाली मशीन को भी लगाना जरूरी होगा.
97 शराबों की दुकानों को मंजूरी
सरकार ने इस नीति को लागू करके सुविधा बढ़ाने और बेहतर नियंत्रण पर भी जोर दिया है. आपको बता दें कि चंडीगढ़ में कुल 97 शराब की दुकानों को मंजूरी दी गई है. सरकार का कहना है कि शराब ले जाने वाली गाड़ियों में GPS ट्रैकिंग लगाना बेहद जरूरी होगा. इस प़ॉलिसी के तहत अब बोतलिंग प्लांट हफ्ते में 6 दिनों तक काम कर सकेंगे. इनके ऊपर CCTV और लाइव मॉनिटरिंग के जरिए निगरानी पहले से सख्त की जाएगी.
अवैध कामों पर लगेगी रोक
सरकार का कहना है कि इस नई पॉलिसी की मदद से लोगों को आसानी के साथ शराब मिल जाएगी और अवैध कामों पर रोक लग जाएगी. सरकार और प्रशासन का मकसद है कि शराब खरीदने को आसान बनाने के साथ पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता भी लाई जाए. सरकार का मानना है कि इससे उपभोक्ताओं को एक सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिलेगा, जिससे वे आसानी के साथ शराब खरीद पाएंगे.
यह भी पढे़ं- मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी करेंगे मीटिंग; मिडिल ईस्ट के हालातों को लेकर होगी बातचीत
