हाल ही में महाकुंभ मेले से फेमस हुई मोनालिसा भोंसले लोगों के बीच काफी चर्चा में है. दरअसल, उन्होंने अपने अपने बायफ्रेंड फरमान खान से हिंदू रीति रिवाज से केरल में शादी कर ली है. दोनों की शादी पर कई लोगों से सवाल उठाए है. डॉयरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद का मामला बताया था. साथ ही मामले की जांच करने की मांग भी की थी. हालांकि, मामले में एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है. मोनालिसा ने कोच्चि के प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनोज मिश्रा पर 10 बार गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है.
परिवार पर भी आरोप
मोनालिसा ने कहा कि डॉयरेक्टर के गलत तरीके से छूने की बात उसने अपने परिवार वालों को भी बताई थी, लेकिन उन्होंने मेरा साथ नहीं दिया. मुझे ही पता है मैंने क्या-क्या नहीं सहा है. साथ ही उसने परिवार पर भी आरोप लगाया. मोनालिसा ने जब सनोज मिश्रा के गलत तरीके से छूने की बात बताई तो परिवार वालों ने उन्हें तुम्हारी पहली फिल्म है बोलकर नजरअंदाज कर दिया था. मोनालिसा ने कहा कि क्या मुझसे पहली फिल्म के लिए रेप करवाया जाएगा.
अलग करने की कोशिश की तो आत्महत्या कर लेंगी
वह केरल से मध्य प्रदेश की सरकार से भी सुरक्षा की मांग कर रही है. उन्होंने कहा हैं कि उनके पति को जान से मारने के लिए लोग धमकी दे रहे हैं. इसी कारण से वह सुरक्षा की मांग कर रही है.
मोनालिसा ने कहा कि अगर किसी ने भी उन्हें उनके पति से अलग करने की कोशिश की तो वह दोनों आत्महत्या कर लेंगे. सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत वकील नाजिया इलाही खान ने इसे प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद का मामला बताया है.
ये भी पढ़ें: ईरान ने जंग में अपनाई नई रणनीति! मिसाइलों पर लिखा Thank You India; भारत का नाम लिखकर इजरायल पर हमला
