जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह में आकर पेट्रोल पंपों के बाहर भीड़ न लगाएं. उन्होंने कहा अगर ऐसा करोगे तो मैं पेट्रोल पंप ही बंद करवा दूंगा.
उमर अब्दुल्ला की लोगों से अपील
देश में इन दिनों पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाहें काफी तेजी के साथ फैल रही हैं. इसका असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है. जम्मू में पेट्रोल पंपों पर लग रही लंबी कतारों के बीच अब मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लोगों से अपील की है कि कोई भी अफवाहों को ध्यान न दे. उन्होंने साफ कहा है कि अगर लोग ऐसे ही पेट्रोल पंपों पर डेरा डालकर बैठेंगे, तो कुछ दिनों तक पेट्रोल पंपों को बंद करने की मजबूरी हो जाएगी.
किसी भी तरह की कमी नहीं- उमर अब्दुल्ला
मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने लोगों से कहा है कि फिलहाल देश में डीजल-पेट्रोल और LPG सिलेंडर की कमी नहीं है. उन्होंने लोगों से कहा है कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही स्थिति के ऊपर लगातार नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी जगह पर राशनिंग या फिर कम इस्तेमाल करने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें.
ऐसा करोगे तो खराब होंगे हालात
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जब सरकार आधिकारिक जानकारी देती है, तो भी लोग उसके ऊपर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी अफवाहों को तुरंत ही सच मान लेते हैं. उमर अब्दुल्ला ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और अफवाहों में आकर पेट्रोल पंपों पर फालतू की भीड़ न लगाएं. उन्होंने कहा कि इस तरह से हालात खराब हो सकते हैं.
मैं पेट्रोल पंप ही बंद करवा दूंगा
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने लोगों से कहा कि मेरी उन सभी लोगों से गुजारिश है, जो भी अफवाहों के बुनियाद पर पेट्रोल पंपों के बाहर लाइन लगाए बैठे हुए हैं. उन्होंने कहा कि हमें मजबूर मत कीजिएगा, वरना अगर यही हाल रहता है, तो मैं कुछ दिनों के लिए पेट्रोल पंपों को ही बंद कर दूंगा. उन्होंने कहा कि जब तक यह अफवाहों का सिलसिला बंद नहीं होता है, मैं तब तक के लिए पेट्रोल पंप ही बंद करवा दूंगा.
यह भी पढ़ें- ईरान ने जंग में अपनाई नई रणनीति! मिसाइलों पर लिखा Thank You India; भारत का नाम लिखकर इजरायल पर हमला
