हाल ही में बॉलीवुड में एक कपल की चर्चा लोगों के बीच में काफी ज्यादा हो रही है. दरअसल, ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद लोगों के बीच में हमेशा किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है. दरअसल, ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद को साइक्लोस्पोरा कैटेनेन्सिस बीमारी हो गई है. वह काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. साथ ही उन्होंने बीमार होने के कारण वजन घटने की भी जानकारी दी है.
आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर यह बीमारी क्या है, जो कि हेल्थी लाइफस्टाइल जीने वाली एक्ट्रेस भी बीमार होने के तुरंत बाद में अपना वजन कम कर बैठी है. आइए जानते हैं.
साइक्लोस्पोरा कैटेनेन्सिस के होने की पीछे की वजह
दरअसल, यह बीमारी साइक्लोस्पोराकैटेनेन्सिस नाम के पैरासाइट के कारण होता है. जब भी कोई व्यक्ति बिना धोए सब्जी या फल खाता है, तो उसमें यह बीमारी देखने को मिलती है. मुख्य रूप से यह पैरासाइट आंतों पर असर करता है. इस बीमारी के कारण लोगों को काफी गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. यह उन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, जिसका शरीर पहले से कमजोर हो.
इस बीमारी के कारण दस्त, उल्टी और शरीर का वजन घट जाता है. थोड़े ही दिन में इस बीमारी के कारण लोगों का वजन काफी घट जाता है. व्यक्ति के पेट में दर्द भी बहुत होता है. साथ ही उनको बुखार भी रूक-रूक कर आता है.
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री खुद हो गए ठगी का शिकार; नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले तेजस्वी यादव; जनता को भी ठगा गया- तेजस्वी
