दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का अलग मिजाज पेश किया है. आपको बता दें कि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हल्की बारिश
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने फिर करवट ले ली है. सोमवार दोपहर के बाद दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी. इलाकों में तेज हवाओं और काले बादलों में मौसम का एक अलग मिजाज दिखाई दिया. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इस बारिश से दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
काले बादल छाए रहने की उम्मीद
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि तेज बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी दिखाई दे सकती है, जिससे फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-NCR में आज बादल छाए रहने की उम्मीद है और हल्की बारिश भी हो सकती है. इस दौरान हवाएं लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार ले चलेंगी. ये सतही हवाएं 50 किमी प्रति घंटे त भी पहुंच सकती हैं.
कई राज्यों में बारिश की संभावना
उम्मीद जताई जा रही है कि इस बारिश से तापमान में गिरावट भी आएगी. दो एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से दिल्ली के अलावा पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में इस हफ्ते बारिश की संभावना जताई जा रही है. कश्मीर के कुछ इलाकों में आज बर्फबारी का अलर्ट भी है. आपको बता दें कि कल छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.
20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता तापमान
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ में भी कल बारिश की चेतावनी दी है. दिल्ली-NCR के कई इलाकों में सोमवार दोपहर के बाद से हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई. इलाकों में मौसम का शाम के समय एक अलग मिजाज दिखाई दिया है. हल्की बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी से काफी राहत दिलाई है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें- EX vs वर्तमान बॉयफ्रेंड! युवती के 2 प्रेमियों में जोरदार झड़प; प्रेमी के दोस्त की चाकू मारकर हत्या, एक घायल
