UPSSSC Recruitment 2026: यूपी के उन युवाओं के लिए खुशखबरी है जो एक अच्छी औऱ रुतबे वाली सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ ने UPSSSC ने कंबाइंड लोअर सबऑर्डिनेट सर्विसेज एग्जाम 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 2285 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें 238 पद अधिशासी अधिकारी (ईओ) के भी शामिल हैं. 2285 ग्रेजुएट लेवल पोस्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें. एलिजिबिलिटी और डिटेल्स चेक करें.
अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी
आयोग के अनुसार इन पदों के लिए 29 मई से 18 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे. अभ्यर्थी 25 जून तक आवेदन में संशोधन भी कर सकेंगे. आयोग ने स्नातक स्तर की सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है. इस भर्ती में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) दी है. PET स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा.
पदों का विवरण
सहायक कोषागार लेखाकार-548 पद
सहकारी समितियों एवं पंचायत में लेखा परीक्षक-419 पद
मंडी परिषद में अमीन/नीलामकर्ता-232 पद
लिपिक सह टंकक-229 पद
अधिशासी अधिकारी (ईओ)
238 पद
कब शुरू होंगे आवेदन शुरू
29 मई
आखिरी तिथि
18 जून
संशोधन की लास्ट डेट
25 जून
चयन प्रक्रिया
PET स्कोर मुख्य परीक्षा
आवेदन से जुड़े जरूरी निर्देश
उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उन्हें UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. फिर होमपेज पर “Live Advertisement” सेक्शन में संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें. PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें. लॉगिन होने के बाद आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें. इच्छित पद को सिलेक्ट करें. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें. आवेदन फीस का पेमेंट करें, जोकि 25 रुपये है. फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
ये भी पढ़ें: रोलिंग तोड़कर हवा में लटका ट्रैक्टरों से लदा कंटेनर! NH-2 पर बाल-बाल टला बड़ा हादसा; मथुरा में खौफनाक मंजर
