राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शोभायात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है. इस शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा बलों की 10 कंपनियों को तैनात किया जाएगा.
हनुमान जन्मोत्सव पर कड़ी सुरक्षा
राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकलने वाली है. दिल्ली प्रशासन ने 2 अप्रैल को इलाके में निकलने वाली शोभायात्रा के रूट को बढ़ाकर 2 किलोमीटर की कर दिया है. आपको बता दें कि यह शोभायात्रा पीएस महेंद्र पार्क इलाके के जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर शाह आलम बंद रोड पर जाकर समाप्त होगी. इस शोभायात्रा को परमिशन मिलने के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
10 कंपनियां की जाएंगी तैनात
आपको बता दें कि इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे रूट पर अलग-अलग सुरक्षा यूनिट्स की लगभग 10 कंपनियों को तैनात किया जाएगा. प्रशासन का साफ मकसद है कि इस भव्य धार्मिक यात्रा को पूरी तरह से सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरा करवाए. स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल ने रूट का मुआयना कर लिया है और संवेदनशील पॉइंट्स पर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी करने की योजना भी बनाई है.
रूट को छावनी में बदलने की तैयारी
आपको बता दें कि शोभायात्रा के लिए यातायात और क्राउड मैनेजमेंट के लिए भी कड़े निर्देशों को जारी किया गया है. पुलिस प्रशासन पूरी तरह से इस यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में है. प्रशासन ने हनुमान जन्मोत्सव की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे रूट को छावनी में बदलने की तैयारी कर ली है. आपको बता दें कि इस शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा बलों की 10 कंपनियां जगह-जगह पर तैनात रहेंगी.
स्थानीय लोगों से प्रशासन की अपील
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा बलों की 10 अलग-अलग कंपनियों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया जाएगा, जिससे किसी भी स्थिति से आसानी से निपटा जा सके. पुलिस अधिकारियों ने शांति समितियों के साथ बैठक की है और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है. पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. पिछली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जहांगीरपुरी में इस बार सुरक्षा व्यवस्था को ज्यादा व्यवस्थित किया गया है.
यह भी पढ़ें- रोलिंग तोड़कर हवा में लटका ट्रैक्टरों से लदा कंटेनर! NH-2 पर बाल-बाल टला बड़ा हादसा; मथुरा में खौफनाक मंजर
