Mirzapur accident: उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में मोटरसाइकल सवार 5 साल के मासूम समेत चाचा और माँ की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. ये मामला अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनपुर का है.
मुख्यमंत्री ने जनपद मिर्जापुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.
कहां हुआ हादसा
अहिरुपुर सोनपुर के रहने वाल अशोक बिंद की पत्नी वेदवती देवी अपने पांच वर्षीय बेटे को संग लेकर अपने देवर के साथ बाइक से घाटमपुर गांव जा रही थी. इसी दौरान रोशनहार के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. हादसा इतना भयानक था कि सड़क पर खून ही खून फैला हुआ था. ट्रक ने शव काफी दूर तक घसीटा. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस दर्दनाक हादसे से घर मे कोहराम मच गया है.
लोगों ने लगा दिया जाम
हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. नाराज लोगों ने सड़क पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई. पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया.
ये भी पढ़ें: UPSSSC Lower PCS 2026: यूपी में लोअर PCS के 2285 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जानिए कब खुलेगा आवेदन पोर्टल
