दिल्ली के दिलशाद गार्डन से एक बड़ा मामले सामने आ रहा है. दरअसल, यहां एक व्यक्ति का पैर फिसलने के कारण गंदे नाले में गिरने से मौत हो गई है. मृत व्यक्ति की पहचान 33 वर्षीय राहुल के रूप में की गई है. वह सुंदर नगरी के रहने वाला था.
नाले की सफाई के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार क्यू पॉकेट में दो दिहाड़ी मजदूरों को नाले की सफाई के लिए लगाया गया था. मृत युवक के साथ में उसका साथी 32 वर्षीय कैपिटल भी संग में था. इसी दौरान में अचानक ही राहुल का पैर फिसल गया और वहां नाले में गिर गया.
बहुत देर के बाद में मिला युवक
2 बजे के करीब सीमापुरी थाने क्षेत्र की पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद में डीएफएस, स्थानीय बचाव कर्मी और बोट क्लब की मदद से व्यक्ति के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया. बहुत प्रयास के बाद में राहुल को उस गंदे नाले में से निकाला गया, जिसके बाद उसे गुरु तेग बहादुर में इलाज के लिए ले जाया गया. डॉक्टरों ने वहां जांच के बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया. फिलहाल शव को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है. पुलिस ने BNS की धारा 106(1) के तहत में मामला दर्ज किया है. मामला लापरवाही के कारण होने वाली मौत का दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: सुल्तान बना नरेश! 20 साल दिया पुलिस को चकमा, मुस्लिम बनकर हिस्ट्रीशीटर ने काटी फरारी; गिरफ्तार
