मिडिल ईस्ट युद्ध में अभी तक 8 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है, वहीं एक नागरिक अभी भी लापता है. विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव असीम आर महाजन के जानकारी देते हुए बताया है कि अभी तक लगभग 55 लाख यात्री भारत वापस लौटे हैं.
8 भारतीय नागरिकों की मौत 1 लापता
मिडिल ईस्ट में जंग लगातार जारी है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लगातार हमले हो रहे हैं. इस युद्ध में अभी तक बड़ी संख्या में मासूम लोगों की मौत हो चुकी है. अब इस युद्ध को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी है कि इस युद्ध में अभी तक 8 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है. वहीं इसी के साथ एक नागरिक अभी लापता है.
कुवैत में हाल ही में भारतीय नागरिक की मौत
विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव असीम आर महाजन के जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में कुवैत में हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की जान गई है. हालांकि उन्होंने व्यक्ति की मौत के कारणों के बारे में विस्तार से नहीं बताया है. उन्होंने कहा कि कुवैत में मौजूद एंबेसी मृतक के परिजनों के साथ संपर्क में है. उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर उसके शव को जल्दी ही भारत लाने की कोशिश हो रही है.
55 लाख भारतीय आ चुके वापस
आर महाजन ने दावा करते हुए कहा कि 28 फरवरी से अभी तक लगभग 55 लाख भारतीय नागरिक मिडिल ईस्ट से देश में वापस लौट चुके हैं. उन्होंने कहा कि अभी तक युद्ध में 8 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है, वहीं एक नागरिक अभी भी लापता है. आर महाजन ने कहा कि मिडिल ईस्ट के कई देशों में भारतीय समुदाय के लोग करोड़ों की संख्या में रहते हैं. उन लोगों की सुरक्षा को लेकर सरकार बेहद गंभीर है. उन्होंने कहा कि उन सभी देशों में हमारी एंबेसी 24 घंटे काम कर रही है.
यह भी पढ़ें- सुल्तान बना नरेश! 20 साल दिया पुलिस को चकमा, मुस्लिम बनकर हिस्ट्रीशीटर ने काटी फरारी; गिरफ्तार
