झारखंड के रांची जिले में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की लोहे की रॉड से हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
व्यक्ति ने की अपनी पत्नी की हत्या
झारखंड के रांची जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. रांची में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को लोहे की रॉड से पीटकर मौत के घाट उतार दिया. इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सोनाहातू पुलिस थाना क्षेत्र के लापुंगडीह गांव में यह पूरी घटना हुई है. बताया जा रहा है कि मृत महिला की पहचान 35 साल की गांगी देवी के रूप में की गई है.
घटना के बाद फरार हो गया आरोपी
सोनाहातू पुलिस थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने बताया है कि घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार चल रही है. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और इसी झगड़े के दौरान आरोपी व्यक्ति ने अपनी पत्नी ही हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची के RIMS भेज दिया है.
लोहे की रॉड हुई बरामद
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड को भी वारदात की जगह से बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और वह विवाद हिंसा के रूप में बदल गया. आरोपी पति की पहचान 40 साल के चित्रंजन सिंह मुंडा के रूप में की गई है. थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीम लगातार कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.
दोनों की बीच अक्सर होते थे झगड़े
इस घटना को लेकर पुलिस थाने में FIR भी दर्ज कर ली गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े होते थे, लेकिन इस हद तक कभी कोई लड़ाई नहीं पहुंची थी. सोमवार को हुए झगड़े को दौरान व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. वारदात के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा है. पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट युद्ध में 8 भारतीयों की मौत, 1 लापता और 55 लाख लोग लौटे वापस; विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
