झारखंड के धनबाद से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर जमीन फटने की वजह से एक घर पूरी तरीके से उसमें समा गया है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. सभी लोग सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मृत युवकों की पहचान गीता कुमारी, सरिता देवी और मोनू उरांव के रुप में की गई है.
जानकारी के अनुसार 31 मार्च के दिन काफी जोरदार आवाज आई, किसी को नहीं पता चला आखिर इतनी तेज आवाज कहा से आई. वह आवाज किसी और की नहीं बल्कि जमीन के फटने की थी, जिसमें एक पूरा घर और उसमें मौजूद लोग जमींदोज हो गए. हादसा धनबाद के टांडाबारी बस्ती में सोनारडीह थाना क्षेत्र का है. मामले की जानकारी मिलते ही बीसीसीएल की टीम रात करीब 9 बजे वहां पहुंची. हालांकि, उसमें बड़ी-बड़ी दरारें होने के कारण रेस्कयू टीम के लिए भी यह काफी चुनौती भरा हो गया था. कई घंटे की कोशिश के बाद में रेस्कयू टीम ने 3 लोगों को उसमें से बाहर निकाला. वह तीनों मृत हालात में थे. वहां मौजूद लोग शव को ले जाने से मना कर रहे थे, लेकिन कैसे न कैसे मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को एसएनएमएमसीएच अस्पताल धनबाद भेज दिया.
मृतकों के परिजनों ने बताया कि 6 बजे करीब सभी लोग घर में बैठे थे. अचानक जमीन फटी और घर उसमें समा गया और उसमें मौजूद लोग भी उसने दब गए. फटने की आवाज सुनने ही वहां मौजूद लोग ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी. विधायक शत्रुध्न महतो ने इस घटना के पीछे क्षेत्र में होने वाले अवैध कोयला उत्खनन को कारण बताया है. उनका कहना है इस खनन के कारण जमीन खोखली हो गई थी. इसी कारण ऐसा हुआ है. वहां मौजूद लोगों के संग में स्थानीय प्रशासन ने भी इस हादसे के पीछे यहीं कारण बताया. वहीं, उन्होंने पुलिस को भी इसके पीछे की वजह बताई. उन्होंने कहा कि पुलिस भी ऐसे लोगों के संग में मिली हुई रहती है.
ये भी पढ़ें: नेतन्याहू का ‘सीक्रेट प्लान’ आया सामने! ईरान के खिलाफ गठबंधन बना रहा इजरायल; अरब देशों के साथ गहराता तालमेल
