हरियाणा के नूंह से एक ऐसा मामला सामने आ रहा, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है. दरअसल, फिरोजपुर झिकता शहर क्षेत्र में एक महिला के साथ शादी का वादा करके उसके साथ रेप और धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया है. पुलिस को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली तुरंत वह हरकत में आ गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, पीड़िता मूल रूप से पंजाब की निवासी है. वह आरोपी यूनुस फिरोजपुर झिरका से ऑनलाइन मिली थी, जिसके बाद उसने आरोपी को शादी का झांसा देकर मेवात में बुलाया. वहां के होटल में उसने उसके साथ में रेप किया. इसके अलावा उसका अश्लील वीडियो भी बनाया. आपत्तिजनक वीडियो बनाने के बाद में उसको ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव दिया. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ में मारपीट की. साथ ही उसको वहां से भगा दिया.
पीड़िता ने फिर इस मामले की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने तुरंत आरोपी को 28 मार्च के दिन पर फिरोजपुर झिरका सिटी से हरियाणा धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2022 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी फिरोजपुर झिरका क्षेत्र का निवासी है. डिएसपी अजायब सिंह ने बताया कि आरोपी को पीड़िता के बयान के बाद में तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
ये भी पढे़ं: सूरत में फैक्ट्री में लगी भीषण आग! लाखों का माल हुआ जलकर खाक; नहीं हुई जनहानि
