आज हम आपको ऐसी बीमारी के बताने वाले हैं, जिसे आपने आम समझकर नजरअंदाज कर दिया होगा. आपने सोचा होगा कि यह ऐसे ही ज्यादा देर तक देखने के कारण हुआ होगा, लेकिन सच बिल्कुल इस से बिल्कुल अलग है. दरअसल, आज हम आंखों के सामने धुंधली-धुंधली लकीर और फ्लैश के दिखने की बात कर रहे हैं. हम इन तैरती हुई आकृतियों को समान समझ लेते हैं, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है. आइए जानते हैं कैसे.
दरअसल, कई रिपोर्ट के अनुसार यह एक गंभीर बीमारी का कारण होता है. अक्सर लोग इसे मामूली समझ लेते है, जो कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. इन्हें मेडिकल की भाषा में आई फ्लोटर्स कहा जाता है.
हालांकि, कई बार आपके पलक झपकाने पर यह खत्म हो जाते हैं. कई लोगों को यह बार-बार दिखता है, तो वह पलक झपकाने वाली टेक्निक का प्रयोग करके इसे इग्नोर कर देते हैं. ऐसा करना बिल्कुल गलत हैं. यह एक गंभीर बीमारी को ओर संकेत देते हैं.
रिपोर्ट में कुल 42 लोगों को टेस्ट के लिया गया. वह लोग जिन्हें यह समस्या थी, उनमें से बहुत से मामलों में रेटिना डिटचैमेंट जैसी समस्या देखने को मिली थी. यह एक ऐसी समस्या है, जिससे की धीरे-धीरे आंखों की रोशनी चली जाती है. इस बीमारी के कारण आंख की अंदरूनी परत अपनी जगह से अलग होने लगती है. आंख के इस हिस्से का काम रोशनी को पहचानने का होता है. समय रहते इस स्थिति को ठीक नहीं किया गया तो आंख की रोशनी जा सकती है. कई बार लेकिन यह नुकसानदायक नहीं होता है, लेकिन अगर इन धब्बों के दिखने की संख्या ज्यादा हो जाए, तो गंभीर से गंभीर हालत हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: हरियाणा के नूंह में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव, पुलिस जांच जारी
यहां दी गई सारी जानकारी रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर है. thetruth24 ऐसी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए इन्हें सलाहकार से बात करें
