पंजाब पुलिस ने पटियाला में अवैध हथियारों की सप्लाई वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों के पास से 10 एडवांस्ड हथियार बरामद हुए हैं.
अवैध हथियारों की सप्लाई का पर्दाफाश
पंजाब के पटियाला में पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऑपरेशन को खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया था और उसमें बड़ी सफलता हाथ लगी है. यह गिरोह लंबे समय से कई राज्यों में हथियारों की सप्लाई कर रहा था.
अलग-अलग हिस्सों में करते थे सप्लाई
पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है. मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बिहार से देशी हथियारों की सप्लाई करता था और उन्हें पंजाब में कई आपराधिक तत्वों तक पहुंचाता था. पुलिस से बचने के लिए आरोपी हथियारों को अलग-अलग हिस्सों में करके सप्लाई करते थे और उसके बाद उन्हें जोड़कर इस्तेमाल करने के लिए तैयार करते थे.
आरोपियों के पास 10 हथियार बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 एडवांस्ड सेल्फ-लोडिंग हथियार बरामद किए हैं. पुलिस को शक है कि इस गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े हुए हो सकते हैं. इस कार्रवाई के बाद कई राज्यों की एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है. जांच में सामने आया है कि गिरोह के पीछे गैंगवार की साजिश भी थी. पुलिस ने बताया कि अगर समय के साथ इस गिरोह का पर्दाफाश नहीं होता, तो कोई बड़ी वारदात हो सकती थी.
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को 10 एडवांस्ड हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जिससे इस गिरोह से जुड़े हुए बाकी के सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके. पुलिस मामले में लगातार जांच कर रही है. पुलिस ने सभी हथियारों को कब्जे में ले लिया है.
यह भी पढ़ें- AAP का बड़ा फैसला! राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाया; अशोक मित्तल को मिलेगी जगह
