आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पार्टी ने राज्यसभा के डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है. अब पार्टी के इस फैसले की चर्चाएं चारों ओर हो रही हैं.
AAP ने राघव चड्डा को डिप्टी लीडर पद से हटाया
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पार्टी ने बड़ा झटका दिया है. AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है. जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है. पार्टी के इस फैसले के बाद अब चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं.
अशोक मित्तल को बनाया जाएगा डिप्टी लीडर
जानकारी के मुताबिक राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया गया है. अब आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का डिप्टी लीडर बनाया जाएगा. पार्टी ने फैसला करते हुए राघव चड्डा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाया है. इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र भी भेजा गया है.
राघव लगातार साधे हैं चुप्पी
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा लगातार आम आदमी पार्टी और उसके टॉप लीडर्स से जुड़े हुए मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं. जिसके बाद अब पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है. राघव की जगह पर अब सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा में डिप्टी लीडर की पद दिया जाएगा. पार्टी ने यह फैसला अचानक लिया है, जिसके कारण इसकी चर्चाएं चारों तरफ तेज हो गई हैं.
अरविंद केजरीवाल से नहीं की मुलाकात
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से राघव लगातार आम आदमी पार्टी और उसके टॉप नेताओं के मामले में चुप्पी साधे हुए हैं. आबकारी विभाग से जुड़े मामले में जब अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली थी, उसके बाद भी राघव चड्डा ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात नहीं की थी. राघव ने सोशल मीडिया पर भी इससे संबंधित कोई पोस्ट नहीं किया था.
