झारखंड के कुसुम्भा गांव से एक बार फिर चौंका देने वाला मामला सामने आया है. आए दिन यहां कोई न कोई अंधविश्वास से संबंधित चीजें देखने को मिलती है. इसी बीच एक और मामले ने लोगों को चिंता में डाल दिया है. दरअसल, यहां पर एक बच्ची की बलि के नाम पर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है. मामले के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है.
जानकारी के अनुसार 25 मार्च की सुबह विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र को बताया गया था कि मिडिल स्कूल के पीछे में बांस झाड़ी में एक बच्ची का शव है, जिसके बाद में पुलिस ने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी. बच्ची की मां रेशमा देवी ने पुलिस को रेप और हत्या का मामला दर्ज करवाया. बच्ची मंगला जुलूस के बाद से गायब बताई जा रही थी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एसआईटी का गठन किया. सभी सबूतों और गवाहों को देखने के बाद में काफी हैरानी वाली बातें सामने आई. दरअसल, रेशमा अपने बेटे के शारीरिक और मानसिक हालत को लेकर हर समय चिंता में रहती थी. इसके कारण पारिवारिक समस्याएं भी काफी ज्यादा होती.
इसी समस्या को लेकर वह तंत्र मंत्र करने वाली उसी गांव की निवासी शांति उर्फ भगतिनी के पास में गई. उसने रेशमा को एक कुवारी लड़की की बलि देने के लिए बोला, जिसके बाद रेशमा ने अपनी ही बेटी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. दरअसल, बच्ची की घटना की रात में गायब हो गई. भगतिनी बच्ची को अपने यहां ले गई. वहां उसके घर में तीन लोग मौजूद थे. रेशमा, भगतिनी और महिला का जिसके साथ में 10 साल का अवैध संबंध चल रहा था. वहां पर बच्ची के साथ में आमनवीय कृत्य और गला दबाकर हत्या कर दी गई.
हालांकि, पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. उन तीनों में कई धाराओं के तहत में कार्रवाई के लिए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: गुजरात में मौसम का यू-टर्न! कई जिलों में 3 दिनों तक बारिश का अलर्ट; जानें कहां गिर सकती है बिजली
