पंजाब के मोहाली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे की सभी लोग हैरान रह गए है. दरअसल, यहां पर एक लड़की को झूठा शादी का वादा कर एक युवक ने अपने प्यार में फंसाया और उसके बाद में बारात के दिन में नौ दो ग्यारह हो गया. लड़की के परिवार में इस मामले के बाद में आक्रोश का माहौल है. महिला होशियारपुर की निवासी बताई जा रही है, लेकिन वह अभी के समय में मोहाली में योगा टीचर है.
दरअसल, जीरकपुर की रहने वाली एक योगा टीचर की मुलाकात निशान सिंह चाहल नाम के युवक से हुई थी. दोनों की पहली मुलाकात 6 सितंबर 2025 को हुई थी. उसने शिमला जाने के लिए जो कैब बुक की थी, उस कैब का ड्राइवर कोई और नहीं बल्कि निशान ही था. दोनों के बीच में उस दिन से बातें शुरू हुई. वह युवती से मिलने के लिए जीरकपुर भी आता, जिसके बाद में दोनों वापस से शिमला भी घूमने के लिए जाते थे. आरोपी युवक ने खुद को आर्मी का कैप्टन बताया था. उसने युवती के संग में शादी का वादा किया और मुलाकात के दौरान में दोनों के बीच में शारीरिक संबंध भी बने.
हालांकि, घर में बात करने के बाद दोनों की शादी की डेट 25 मार्च तय की गई. महिला के घर में सारी तैयारियां हो चुकी थी. पूरे घर का माहौल काफी खुशनुमा सा था. सभी लोग बारात के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन युवक ने महिला को धोखा दे दिया और बारात घर आई ही नहीं.
महिला को अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ वह तुरंत शिकायत करने जीरकपुर पुलिस स्टेशन में पहुंच गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है.
