रोहतास में एक ऐसा मामला सामने आ रहा हैं, जिससे की सभी लोग हैरान हो गए है. दरअसल, 1 अप्रैल के दिन भांजे ने अपने मामा की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृत मामा की पहचान 60 वर्षीय बैजनाथ सिंह के रूप में की गई है. भांजा मामा की हत्या करने के बाद में फरार चल रहा है.
भांजे ने मामा की हत्या केवल एक मामूली विवाद के बाद में की है. दरअसल, बुधवार के दिन में परिवार के दो बच्चों में खेल-खेल में विवाद हो गया था. इसके बाद में दोनों के बीच में इस बात को लेकर काफी झगड़ा हो गया था. कहासुनी के बीच में भांजे ने मामा को जान से मारने की धमकी भी दी थी. सभी को लगा कि उसने यह बात ऐसे ही बोल दी. किसी को भी नहीं लगा था यह धमकी कुछ ही घंटों बात में सच में बदल जाएगी. केवल एक ही विवाद ने इतना आक्रामक रूप नहीं लिया है. जानकारी के अनुसार मामा शादी के बाद में घर जमाई बनकर ही रहा था. इसी कारण से संपति को लेकर काफी झगड़ा हो रहा था. बच्चों के साथ हुए झगड़े से विवाद इतना बढ़ा दिया गया कि भांजा मामा की जान लेने की लिए पीछे पड़ गया.
मामा जब अपने बच्चे के साथ में गांव की और जा रहा था. तो उसी समय भांजा वहां पर घात लगा कर बैठा हुआ था. जैसे ही बैजनाथ सिंह डेहरी-बिक्रमगंज मार्ग पर पडुरी चौक के पास में पहुंचा. भांजे ने उस पर गोली चला दी, जिसके बाद में उसे पास के ही स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पूरे मामले की जानकारी नासरीगंज थाना पुलिस को दी गई है, जिसके बाद में मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की गई. हालांकि, आरोपी अभी पुलिस के चंगुल से बाहर बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: मोहाली में शादी से पहले दूल्हा फरार, बारात का इंतजार करती रह गई दुल्हन
