गुजरात के सूरत में जैन मुनि का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद में जैन समुदाय की महिलाओं ने बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, महिलाओं ने जैन मुनि के खिलाफ में सख्त से सख्त कार्रवाई की मां की है. महिलाएं 29 मार्च दिन रविवार को सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत से मिलने गई थी. वहां पर वह जैन मुनि के ऊपर कार्रवाई के लिए आवेदन सौंपकर आई है.
महिलाओं का कहना हैं कि ऐसे मामले पुलिस को तुरंत हल करने चाहिए. अगर ऐसे मामलों को तुरंत हल नहीं किया गया, तो उनके समुदाय की बदनामी भी हो सकती है. जैन समुदाय को इन वजह से बदमानी न झेलना पड़े. इसी कारण से यह फैसला लिया गया है. वह कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. साथ ही महिलाओं ने कहा कि उनके कुकर्मों के कारण उन्हें पद से हटाना चाहिए.
हालांकि, जैन मुनि ने इस सभी बातों से इनकार कर दिया है. उन्होंने आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि कुछ समूह और लोग जानकर ऐसी चीजें कर रहे हैं और गलत सूचनाओं को फैला रहे हैं. साथ ही वह एक वीडियो में कहते दिखाई दिए है कि कई लोग उनके बारे में अफवाह फैलाने में लगे हुए है.
साथ ही उन्होंने महिलाओं के पुलिस आयुक्त के पास जाने वाली बात पर कहा कि क्या वे महिलाएं उनसे कभी मिली हैं. उनके पास में कोई प्रमाण है. क्या उन महिलाओं को वास्तविकता के बारे में कुछ पता हैं. अगर नहीं पता हैं और वह आज तक नहीं मिली है, तो अपना राय क्यों दे रही है. हालांकि, पुलिस ने महिलाओं के समूह द्वारा दिए गए आवेदन के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. महिलाओं द्वारा दिए गए आवेदन और आरोपों को जैन मुनि ने पूरी तरह ठुकरा दिया है.
ये भी पढ़ें: पिता को मिला बेटे की ठगी का खामियाजा! ठगी के बाद अज्ञात लोगों ने युवक के पिता को उठाया; नौकरी के नाम पर ठगे 40 लाख
