बिहार के मोतिहारी में कथित जहरीली शराब कांड से संबंधित मामला सामने आ रहा है. इसके कारण कई लोगों की मौत और कई लोग गंभीर बताए जा रहे हैं. वहीं, कई लोगों की आंखों की रोशनी जाने की भी खबर सामने आ रही है.
मामला बालगंगा गांव के रधुनाथपुर गांव की बताई जा रही है. 1 अप्रैल दिन बुधवार को 30 से 40 लोगों ने स्प्रिट से बनी हुई शराब पी ली थी. तबीयत बिगड़ने के बाद फिर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पहले एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. उसके बाद में तीन और लोगों की मौत हो गई . हालांकि, अभी तक मौत के पीछे के कारण की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
मृतक व्यक्ति की पहचान प्रमोद कुमार के रूप में की गई है. वह तुरकौलिया थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मौत के कारण के पीछे की वजह भी जानने की कोशिश की जा रही है. वहीं, अन्य व्यक्ति की मौत हुई है, जिसमें से एक की पहचान चंदू के रूप में की गई है. परिजनों ने जल्द बाजी में चंदू की मौत के बाद में शव को जला दिया है. वहीं, माझी की मौत शुक्रवार की सुबह में हुई है.
अभी भी कई व्यक्ति की हालत खराब बताई जा रही है. लड्डू सिंह और उसके साथ में लोहा सिंह की आंखों की रोशनी चली गई है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है. वहीं, लोगों के शव को पोस्टमार्टम के बाद में परिवार वालों को सौंप दिया गया है.
ये भी पढ़ें: प्यार, ब्लैकमेल और मर्डर: प्रेमी ने की अपनी प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या
