महाराष्ट्र के नागपुर शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां पर एक 14 वर्षीय लड़के का अपहरण करके हत्या का मामला सामने आ रहा है. नाबालिग की पहचान अथर्व दिलीप ननोर के रूप में की गई है. इस मामले के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है.
गले घोंटकर की हत्या
जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल के दिन पर हनुमान जयंती पर नाबालिग गिट्टीखदान इलाके में शोभयात्रा में शामिल होने गया था. काफी देर तक वापस नहीं आया तो पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी. हालांकि, परिवार को नहीं पता था कि भगवान की शोभयात्रा में शामिल होने गया बच्चा अब काफी वापस नहीं आएगा. दरअसल, 4 अप्रैल दिन शनिवार को पुलिस को सूचना मिलती हैं कि कळमेश्वर के भरतवाड़ा इलाके में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में बोरे में पड़ा हुआ है. पुलिस ने जब बोरा खोला गया तो उसमें अथर्व का शव मिला. शुरुआती जांच के अनुसार शव को गला घोंटकर मारा गया है. साथ ही शव के हाथ पैर भी बंधे हुए थे. शरीर पर काफी जख्म और चोट के निशान भी देखने को मिले हैं.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट के बाद ही हत्या के सही कारणों की वजह पता लग पाएगी. आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की हत्या पारिवारिक या कारोबारी मामलों में की गई है. आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है. हालांकि, स्थानीय लोगों में मामले के बाद से तनाव का माहौल है. सभी का आरोप हैं कि पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई न करने के कारण ऐसा हुआ है. इसी कारण से लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है.
ये भी पढ़ें: आज BJP का 47वां स्थापना दिवस, सीएम योगी ने दी बधाई, जिला, विधानसभा, बूथ स्तर पर भी आयोजन
