मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण एयर इंडिया ने इजरायल के लिए 31 मई तक अपनी सभी उड़ानों को सस्पेंड कर दिया है. यह जानकारी एयर इंडिया के एक अधिकारी ने दी है.
एयर इंडिया ने इजरायल के लिए रोकी उड़ानें
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण एयर इंडिया ने इजरायल के लिए 31 मई तक अपनी सभी उड़ानों को सस्पेंड कर दिया है. एयर इंडिया के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एयरलाइन ने 31 मई तक नई दिल्ली-तेल अवीव रूट पर अपनी उड़ानों को रोक दिया है. आपको बता दें कि ज्यादातर बड़ी एयरलाइंस ने तेल अवीव रूट पर अपनी उड़ानों को रोक दिया है.
सिर्फ इजराइली एयरलाइंस भर रही उड़ान
तेल अवीव रूट पर सिर्फ इजराइली एयरलाइंस जैसे El Al, IsraAir, Arkia और Air Haifa जैसी एयरलाइंस ही कड़ी पाबंदियों के साथ उड़ान भर रही हैं. उड़ानों के रुकने के बाद इजरायल में रहने वाले 40 हजार भारतीय काफी चिंता में है. ये लोग इलाके में बढ़ रहे तनाव के कारण भारत वापस लौटना चाहते हैं. अब इन भारतीय को जमीनी रास्ते से होते हुए जॉर्डन से गुजरना पड़ेगा.
टेंशन में 40 हजार भारतीय
फिलहाल एयर इंडिया ने इजरायल के लिए जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को 31 मई तक के लिए रोक दिया है. एयर इंडिया ने यह फैसला मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण लिया है. इस बात की जानकारी एयर इंडिया के एक अधिकारी ने दी है. उन्होंने बताया कि एयरलाइन ने नई दिल्ली से तेल अवीव रूट पर अपनी सभी उड़ानों को 31 मई तक के लिए रोक दिया है. एयरलाइन के इस फैसले से इजरायल में रह रहे 40 हजार भारतीय लोगों को काफी चिंता हो रही है.
यह भी पढ़ें- केरल के कथिरूर में सनसनी! बीजेपी कार्यकर्ता के घर फेंका गया विस्फोटक, धमके के बाद दहला इलाका
