केरल के कथिरूर में बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर विस्फोटक फेंका गया है. 2 अज्ञात व्यक्तियों ने बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर हमला किया. पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है.
बीजेपी कार्यकर्ता के घर धमाका
केरल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. केरल के कथिरूर इलाके में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के घर पर तेज धमाका हुआ है. जानकारी के मुताबिक बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर विस्फोटक फेंका गया है. बताया जा रहा है कि धमाके की घटना के समय पर घर के सदस्य भी वहीं मौजूद थे. पुलिस ने मामले में तुरंत ही संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने दर्ज की FIR
जानकारी के मुताबिक रविवार रात में कथिरूर के पास मौजूद कोंकची में रहने वाले एक भाजपा कार्यकर्ता के घर पर तेज धमाका हुआ है. भाजपा कार्यकर्ता की पहचान मजीषा पथायाकुन्नू के रूप में की गई है. पुलिस ने इस मामले में तुरंत ही FIR दर्ज कर ली है. बताया जा रहा है कि रविवार रात लगभग 8.50 बजे के आसपास 2 अज्ञात व्यक्ति मजीषा के घर के बाहर पहुंचे थे.
गाली-गलौच के बाद फेंका विस्फोटक
व्यक्तियों ने पहले तो बाहर खड़े होकर गाली-गलौच की जिसके बाद दोनों ने कार्यकर्ता के घर पर एक विस्फोटक फेंक दिया. जिसके बाद वह विस्फोटक एक जोरदार धमाके के साथ फट गया. पुलिस ने बताया कि मजीषा की शिकायत के बाद मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले में आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.
फॉरेंसिक टीम कर रही जांच
पुलिस इस घटना का पर्दाफाश करने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद भी ले रही है. फॉरेंसिक टीम धमाके की तीव्रता और इस्तेमाल किए गए पदार्थ का पता लगा रही है. फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है कि घर में फेंका गया पदार्थ कोई पटाखा था या फिर एक देसी बम था. पुलिस आरोपियों की तलाश करने के लिए लगातार जांच कर रही है.
यह भी पढे़ं- घर के बाहर आकर युवकों ने लगा दी आग! सीसीटीवी में कैद हो गई पूरी वारदात; पुलिस ने शुरू की जांच
