हाल ही में एक सीरीज लोगों के बीच में काफी ज्यादा फेमस हो रही है. दरअसल, मैरिटल रेप पर बनी चिरैया को लोग अभी के समय में काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. हालांकि, जितना यह लोगों के बीच में फेमस हो रही है उतनी ही अब विवादों में घिरती दिखाई दे रही है. बता दें कि उत्तर प्रदेश की महाकाल वाहिनी के सदस्यों द्वारा फिल्म के निर्माता और जिलाधिकारी पर कार्रवाई की मांग की गई है.
हिंदू शादियों को तोड़ने की कोशिश
गाजियाबाद की महाकाल वाहिनी की सदस्य महिला का कहना हैं कि यह मूवी हिंदू शादियों को तोड़ने के लिए बनाई गई है. उनका कहना हैं कि फिल्म चिरैया वानपंथी एंजेडे को दिखाता है. फिल्म में सनातनी विवाह से लेकर सनातनी कैरेक्टर को दिखाया गया है. साथ ही सनातनी लड़कियों को बरगलाने का काम किया जा रहा हैं. मैरिटल रेप पर अगर किसी तरीके का केस नहीं होता तो दहेज का केस लगा कर सनातनी विवाह को तोड़ने की कोशिश की जा रही है. इसका विरोध किया जाना चाहिए.
कबीर नगर थाने में करेंगे कार्रवाई
इसके अलावा उन्होंने बताया कि दूसरे धर्म में हमारे धर्म से कई ज्यादा कमियां है, लेकिन क्या निर्माता और निदेशक हलाला जैसी प्रथा पर सीरीज या फिल्मों को बना सकते हैं. सीरीज और फिल्म के खिलाफ हम विरोध करेंगे और कबीर नगर थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने जा रहे हैं. मूवी पर मुद्दे के गरमाने के बाद में अब देखना हैं कि अधिकारिक तौर पर फिल्म पर क्या फैसला लिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: रामपुर में VIP कल्चर का LIVE प्रदर्शन! पुलिस बल के साथ विधायक पुत्र ने किया सरकारी अस्पताल का निरीक्षण
