कई बार आपने अपने आसपास आंटी कहने पर भड़कने वाली महिलाओं को देखा होगा. कई बार तो विवाद इतना ज्यादा हो जाता हैं कि वह हाथापाई पर भी उतर आती है. हालांकि, इसी बीच एक केस सामने आ रहा है, जिसमें आंटी कहने पर एक व्यक्ति को 1.50 लाख रुपये जुर्माना देना पड़ रहा है. दरअसल, मामला ब्रिटेन का है. आइए आपको पूरा मामला बताएं.
दरअसल, भारतीय मूल की निवासी इल्डा एस्तेवेस(61) हेल्थकेयर असिस्टेंट के रूप में बिट्रेन के नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) में काम कर रही है. उन्हीं के साथ काम करने वाले एक कर्मी उन्हें आंटी कहकर बुलाते थे. नर्स चार्ल्स ओपोंग को इल्डा ने कई बार इसके लिए मना किया. उन्होंने ओपोंग को उनके असली नाम से बुलाने के लिए कहा. हालांकि, इसके बाद भी ओपोंग अपनी आदत को नहीं सुधारते है. वह बार-बार उन्हें बुजुर्ग सहकर्मी से रिलेशन बनाने के लिए कहते थे, जिसके बाद परेशान होकर इल्डा ने उनकी शिकायत वॉटफोर्ड एम्प्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल में कर दी. सुनवाई में ओपोंग ने अपना पक्ष रखा और कहा कि उनकी संस्कृति में किसी बड़ी महिला को सम्मान देने के लिए ऐसे ही खास शब्दों का प्रयोग किया जाता है.
हालांकि, कोर्ट ने ओपोंग के इस तर्क तो सही ठहराया, लेकिन केस को उत्पीड़न के दायरे में ही रखा. जज जॉर्ज एलीओट ने कहा कि ओपोग एक भद्दा मजाक कर रहे थे न कि सम्मान दे रहे थे. कर्मचारी के एक बार कह देने पर उन्हें दोबारा से आंटी बोलकर संबोंधित नहीं करना चाहिए था. कोर्ट ने इसे उम्र और लिंग के आधार पर उत्पीड़न का केस ठहराते हुए कहा कि इल्डा की भावनाओं को आहत हुआ. इसी कारण से उन्हें वह 1.5 लाख रुपये का मुआवजा दें. वेस्ट लंदन एनएचएस ट्रस्ट को मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है.
