राजधानी दिल्ली के बाद में अब हरियाणा में भी शिक्षकों के ऊपर कुत्तों की गिनती और निगरानी में ड्यूटी लगाने के ऊपर का विवाद बढ़ता जा रहा है. भाजपा सरकार के इस फैसले से कैथल में शिक्षक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार से नाराज शिक्षकों का कहना है कि उन्हें आवारा कुत्तों और जानवरों की गिनती के लिए नहीं बल्कि बच्चों को बढ़ाने के लिए नियुक्त किया गया है, तो यह सब क्यों हो रहा है.
सरकार से नाराज शिक्षक
हरियाणा में शिक्षक धरने पर बैठे हुए हैं, उनका कहना है कि वे बच्चों को बढ़ाने के लिए नियुक्त हुए हैं, कुत्तों की गिनती करने के लिए नहीं नियुक्त हुए हैं. शिक्षकों का कहना है कि स्कूलों से लेकर यूनिवर्सिटी तक के टीचरों की के ऊपर यह जिम्मेदारी देना सरकार की शिक्षा विरोधी सोच को पूरे देश में दिखा रहा है. इस मामले में कई राजनीतिक पार्टियां भी आमने-सामने हैं. अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने इस मुद्दे के ऊपर भाजपा के ऊपर हमला बोला है.
शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कामों की तरफ ढकेल रही सरकार- अनुराग ढांडा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा है कि सरकार के ऐसे फैसले यह दिखाते हैं कि भाजपा सरकार को शिक्षा की चिंता नहीं है और न ही यह सरकार शिक्षकों का सम्मान करना जानती है. उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य में पहले ही शिक्षा व्यवस्था काफी खराब है, लेकिन सरकार उसे सही करने की जगह पर शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कामों की तरफ ढकेल रही है.
हरियाणा में 30 हजार शिक्षक पर खाली
आम आदमी पार्टी का कहना है कि सरकारी आंकड़े खुद ही यह जवाब दे देते हैं, कि हरियाणा में लगभग 14 हजार सरकारी स्कूल हैं और राज्य में 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के लिए पद खाली पड़े हुए हैं. उन्होंने कहा है कि प्रदेश में लगभग 85 से 90% स्कूल बिना किसी स्थायी हेडमास्टर के ही चलाए जा रहे हैं. राज्य के कई स्कूलों में 400 से 500 बच्चों के पास में सिर्फ 1 ही शिक्षक है. लेकिन इसके बाद भी कैथल जिला शिक्षा अधिकारी ने 24 दिसंबर के आदेश से सभी स्कूलों में कुत्तों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी बनाए हैं.
स्कूल कॉलेज में निकाले एनिमल कंट्रोल स्टाफ की सरकारी भर्ती- अनुराग ढांडा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा है कि हरियाणा के लगभग 70-75% सरकारी स्कूलों में स्थाई चौकीदार भी नहीं है, उन्होंने कहा कि कई जगहों पर एक ही चौकीदार के ऊपर 2-3 स्कूलों की जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में ऐसे हालात हैं कि कई स्कूल रात में पूरी तरह से असुरक्षित होते हैं, तो ऐसे में सरकार शिक्षकों के ऊपर ऐसी जिम्मेदारी क्यों डाल रही है. अनुराग ढांडा ने कहा है कि अगर सरकार को आवारा कुत्तों और जानवरों की चिंता है, तो हर स्कूल और कॉलेज में एनिमल कंट्रोल स्टाफ की सरकारी भर्ती निकाल दी जाए.
यह फैसला शिक्षकों का नहीं बच्चों के भविष्य का है- अनुराग ढांडा
अनुराग ढांडा ने कहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्रा नायब सिंह सैनी को यह तय करना चाहिए कि अब शिक्षक कुत्तों की निगरानी करते रहें या फिर बच्चों को भी पढ़ाएं. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में शिक्षकों को BLO, चौकीदार और अब कुत्तों का रखवाला बना दिया है. इससे शिक्षक पद की गरिमा को काफी ज्यादा ठेस पहुंची है. उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला सिर्फ शिक्षकों का नहीं है, बल्कि प्रदेश के लाखों बच्चों के भविष्य का है.
ये भी पढ़ें: असम STF ने चलाया ऑपरेशन प्रघात, JMB संगठन के 11 आतंकी गिरफ्तार, जिहाद की साजिश पर लगा ब्रेक।
