भारत की सुरक्षा एजेंसियां देश की सुरक्षा को लेकर हर समय अलर्ट रहती हैं. जवान किसी भी परिस्थिति में दुश्मनों की साजिश को नाकाम करने के लिए तैयार रहते हैं. आतंकियों के इरादों को नाकाम करने के लिए सेनाएं ऑपरेशंस चलाकर उनके ऊपर शिकंजा कसती हैं. अब असम STF ने जिहाद की साजिश को नाकाम किया है.
JMB के 11 आतंकी गिरफ्तार
असम STF ने आतंकियों के इरादों को नाकाम करते हुए कई आतंकियों को गिरफ्तार किया है. असम में कुख्यात आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) के 11 आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है. ये गिरफ्तारियां असम के कई अलग-अलग जिलों से की गई हैं. असम STF की टीम ने इन आतंकियों को गिरफ्तार करके इनके इरादों के ऊपर पानी फेर दिया है.
4 जिलों से किए गए आतंकी गिरफ्तार
असम राज्य में जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) के 11 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. असम STF की टीम ने राज्य के 4 जिलों से इन आतंकियों की गिरफ्तारी की है. इन आतंकियों को बरपेटा, बक्सा, चिरांग और दरंग जिलों से पकड़ा गया है. कुछ जानकारियों के मुताबिक ये आतंकी पूर्व आकाश नाम के एक डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया करते थे. जिससे नए लोगों को संगठन में भर्ती किया जाता था.
पूर्व आकाश से जोड़े जाते थे नए सदस्य
असम के 4 जिलों से STF की टीम ने 11 आतंकियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक ये सभी आतंकी पूर्व आकाश नाम के एक डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके संगठन में नए लोगों को भर्ती किया करते थे. नए लोगों को भर्ती करने के बाद में ट्रेनिंग में उन्हें हथियार चलाने का तरीका भी बताया जाता था, लेकिन असम STF की टीम ने इन आतंकियों के इरादे नाकाम करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है.
ऑपरेशन प्रघात के तहत चलाया गया अभियान
असम STF की टीम ने ऑपरेशन प्रघात के तहत इस अभियान को चलाया था, जिसके तहत इन सभी आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है. माना जा रहा है कि असम में भयानक जिहाद की साजिश रची जा रही थी. जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, उनका मकसद असम में बड़े जिहादी नेटवर्क को स्थापित करके हिसंक गतिविधियों को अंजाम देना था. लेकिन इन सभी आतंकियों के इरादों का नाकाम करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. असम STF ने खुफिया इनपुट मिलने के बाद में इस इभियान को चलाया था.
असम और त्रिपुरा से पकड़े गए आतंकी
गुवाहटी के पुलिस कमिश्नर पार्थसारथी महंत ने बताया कि STF ने सेंट्रल एजेंसियों के खुफिया जानकारी मिलने के बाद में इस अभियान को चलाया और उसा जानकारी के आधार पर इन गिरफ्तारियों को किया गया है. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इनमें से 10 आतंकियों को असम से और 1 आतंकी को त्रिपुरा से दबोचा गया है. उन्होंने बताया कि इन आतंकियों का उद्देश्य असम के साथ में पूर्वोत्तर भारत के बाकी के हिस्सों में अस्थिरता फैलाना था.
