वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और मशहूर बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का बुधवार को निधन हो गया. अग्निवेश अग्रवाल की उम्र 49 साल थी और उनका बुधवार को न्यूयॉर्क में निधन हुआ है. जिसके बाद उनके पिता अनिल अग्रवाल ने अपने बेटे के लिए एक भावुक पोस्ट भी किया है और उसमें अपने दिवंगत बेटे के एक बड़े सपने का भी जिक्र किया है.
कैसे हुआ अग्निवेश का निधन
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और मशहूर बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का बुधवार को निधन हो गया. अमेरिका में स्कीइंग के दौरान एक हादसा हुआ था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनका इलाज न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में चल रहा था. परिवार का कहना है कि वे काफी अच्छी तरह से रिकवर कर रहे थे, लेकिन अचानक कार्डियक अरेस्ट के चलते उनकी जान चली गई. जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया.
अनिल अग्रवाल ने किया पोस्ट
अपने दिवंगत बेटे के लिए वैदांता ग्रुप के चेयरमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. इस पोस्ट में अनिल अग्रवाल ने अपने बेटे के एक बड़े सपने का भी जिक्र किया और कहा कि वे उस सपने को पूरा करेंगे. अनिल अग्रवाल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि एक माता-पिता के दर्द को इन शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता है, जिन्हें अपने बच्चों को अलविदा कहना होता है. उन्होंने लिखा कि एक बेटा अपने पिता से पहले नहीं जाता. इस नुकसान से हमें पूरी तरह तोड़ दिया है.
अनिल अग्रवाल ने बताया बेटे का सपना
अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का एक बड़ा सपना भी था. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उस सपने के बारे में भी बताया. उन्होंने लिखा कि अग्निवेश भारत को आत्मनिर्भर बनाने में काफी विश्वास करते थे. उन्होंने लिखा कि वे अक्सर कहते थे कि पापा, एक देश के तौर पर हमारे पास किसी भी चीज की कमी नहीं है, लेकिन हम फिर भी पीछे क्यों रह रहे हैं?
अनिल अग्रवाल ने पोस्ट शेयर करते हुए आगे बताया कि अग्निवेश का सपना था कि कोई भी बच्चा देश में भूखा न सोए, कोई भी बच्चा पढ़ाई से दूर न जाए और देश की हर महिला अपने पैरों पर खड़ी हो और रह भारतीय युवा के पास काम हो. उन्होंने कहा कि मैंने अपने बेटे से वादा किया था कि हम कितना भी कमाएंगे उसका 75% से ज्यादा देश और समाज को वापस कर देंगे. उन्होंने लिखा कि आज मैं अपने इस वादे को दोहराता हूं और बिल्कुल सादा जिंदगी जीने का संकल्प लेता हूं.
यह भी पढ़ें- माता-पिता से मिलकर दी न्याय की गारंटी, अंकिता भंडारी मामले में CM धामी ने लिया बड़ा फैसला
