बिहार में कोहरे और ठंड ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है. पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी और वहां से आने वाली हवाओं के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बिहार के जमुई, शेखपुरा, मुंगेर, बाका और लखीसराय में कड़ाके की ठंड का लोगों को सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार इन सभी राज्यों में आज यानी 8 जनवरी दिन गुरूवार को कोल्ड डे रहने की संभावना है. लोगों को जहां पहले दोपहर में धूप निकलने के कारण सुबह की ठंड से राहत मिलती थी. उसके न निकलने के कारण लोगों को और ज्यादा परेशानी होगी.
ज्यादा कोहरे के कारण बढे़गी लोगों की परेशानी
बता दें कि इन सभी जिलों में कोहरे के कारण लोगों को गाड़ी चलाते समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हाइवे पर सुबह और रात के समय दृश्यता केवल 50 से 100 मिटर के बीच देखने को मिलेगी. इसलिए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें. अपनी और दूसरी गाडियों के बीच दूरी को बनाए रखें.
बच्चों का रखें ध्यान
बढ़ती ठंड के कारण बच्चों और बूढ़ों के बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए कोशिश करें कि इतनी ठंड में वह बाहर न जाएं. बुजुर्गों को इस समय हार्ट अटैक आने का खतर बढ़ जाता है. इसी वजह से उन्हें घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है.
जानें आज का तापमान
इन जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज करने की आशंका जताई गई है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. यहां का अधिकतम तापमान 16 से 20 डिग्री होने की संभावना जताई गई है. रात के समय में तापमान में अधिक गिरावट दर्ज किए जाने के कारण लोगों को अधिक ठंड महसूस होगी.
नवादा में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसके साथ ही शेखपुरा में अधिकतम तापमान 20, लखीसराय में 18 डिग्री सेल्सियस और मुंगेर में 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जमुई में न्यूनतम तापमान 6 और बांका में 7 डिग्री सेल्सिलयस रहने की संभावना है.
ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी
ठंड के कहर को देखते हुए यहां पर बच्चों की छुट्टियों को बढ़ाया गया है. 9वीं से 12वीं के बच्चों के स्कूल कई जगहों पर 8 या 10 तारीख से खुलेंगे. वहीं, नर्सरी से लेकर 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी 15 तारीख तक बढ़ाई गई है. जो स्कूल इन आदेशों का पालन नहीं करेगा. उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
