अहमदाबाद से एक दुखद घटना सामने आई है. कांग्रेस पार्टी से सांसद शक्ति सिंह गोहिल के भतीजे यशराज ने अपनी पत्नी को गोली मारी और उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
कांग्रेस नेता के भतीजे ने पत्नी को गोली मारकर की खुदखुशी
अहमदाबाद के वस्त्रपुर स्थित में मौजूद NRI टॉवर में एक दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां यशराज नाम के एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी और उसके बाद में खुद आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक यशराज कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह मोहिल का भतीजा है. इस घटना के बाद में पूरे परिवार में शोक का माहौल बन गया है.
पत्नी के साथ हुआ था झगड़ा
बताया जा रहा है कि यशराज का उसकी पत्नी के साथ में झगड़ा हुआ था, इस दौरान उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी. गोली मारने के बाद में यशराज ने 108 पर सूचना भी दी, जिसके बाद 108 के स्टाफ ने यशराज की पत्नी को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद में जैसे ही 108 का स्टाफ घर से बाहर निकला तो यशराज ने खुद को भी गोली मार ली और आत्महत्या कर ली.
यशराज के पास मौजूद थी रिवॉल्वर
इस घटना की सूचना मिलने के बाद में कांग्रेस नेता सिविल हॉस्पिटल पहुंचे. पति-पत्नी की मौत के बाद में मनीष दोशी ने कहा कि यशराज की शादी हाल ही में हुई थी. यशराज मैरीटाइम बोर्ड में काम करता था और उसके पास रिवॉल्वर मौजूद थी. उन्होंने बताया कि रिवॉल्वर को घुमाते समय उसकी पत्नी के गोली लग गई. जैसे ही पत्नी को गोली लगी तो तुरंत ही उसने 108 पर फोन किया और पूरी सूचना दी.
2 महीने पहले हुई थी शादी
यशराज ने पत्नी के गोली लगने पर 108 पर कॉल करके टीनम को बुलाया, लेकिन 108 की टीम ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद यशराज सदमे में आ गया और उसने खुद को भी गोली मार ली. इस मामले में शुरूआत जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी को सिर्फ 2 महीने हुए थे और जल्दी ही दोनों विदेश भी जाने वाले थे, लेकिन बुधवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसके बाद यह घटना घट गई.
यह भी पढ़ें- लैपटॉप में लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो, KGMU डॉ रमीज केस में और खुलेंगी परते!
