महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल काफी तेज दिख रही है. महाराष्ट्र की सियासत में इस समय अलग नजारे दिखाई दे रहे हैं. प्रदेश के अंदर किसी जगह पर भाजपा और कांग्रेस आपस में हाथ मिला रही हैं, तो वहीं किसी जगह पर भाजपा को ओवैसी की पार्टी AIMIM के पार्षदों का समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है.
भाजपा को AIMIM के पार्षदों का समर्थन
महाराष्ट्र में इन दिनों सियासी हलचल कुछ अलग नजर आ रही है. अंबरनाथ नगर परिषद में भाजपा और कांग्रेस ने हाथ मिलाया, जिसके बाद में अकोट में AIMIM के पार्षदों ने भाजपा और एनसीपी को अपना पूरा समर्थन दे दिया है. अकोट नगर परिषद में लगभग 35 सीटें मौजूद हैं. इन सीटों में से 33 सीटों पर हाल ही में चुनाव हुए थे, जिनमें भाजपा सहसे बड़ी पार्टी बनकर नजर आई थी. इन चुनाव में भाजपा 11 सीटों के साथ में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. भाजपा के बाद AIMIM को 5 सीटें मिली थीं, जिससे वह तीसरे स्थान पर थी.
कई पार्टियां एक साथ आईं
किसी भी पार्टी या गठबंधन को गवर्निंग बोर्ड बनाने के लिए कम से कम 17 सीटें या 17 पार्षदों की जरूरत होती है. इसी के चलते अब भाजपा बोर्ड बनाने के लिए अकोट विकास मंच के नाम से एक बैनर के चलते कई पार्टियों के पार्षदों को एक साथ ले आई है. भाजपा अपने साथ में शिंदे सेना, शिवसेना (UBT), NCP (शरद पवार), NCP (अजित पवार), प्रहार जनशक्ति पार्टी और AIMIM के 4 पार्षदों को अपनी तरफ ले आई है.
गठबंधन का कराया गया रजिस्ट्रेशन
भाजपा ने कई पार्टियों के पार्षदों को एक साथ करने के बाद में इस गठबंधन को रजिस्टर करने के लिए अकोला कलेक्टर को एक एप्लीकेशन दी है. वहीं इस बदलाव के साथ में कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी अब विपक्ष में पहुंच गए हैं. इसी के साथ AIMIM पार्टी के पास में नगर परिषद में अब सिर्फ एक ही पार्षद रह गया है. इस नए गठबंधन को अकोला जिला प्रशासन के पास रजिस्टर भी करा दिया गया है.
बीजेपी के साथ नहीं करेंगे गठबंधन- इम्तियाज जलील
इन सभी चीजों को लेकर AIMIM के नेता इम्तियाज जलील ने इसको बेहद गलत बताया है. उन्होंने इस गठबंधन को लेकर अकोला में पार्टी के नेताओं के खिलाफ सख्त एक्शन की बात कही है. इम्तियाज जलील ने कहा है कि उन्हें इस गठबंधन की जानकारी नहीं है, अगर इस तरह से हमारी पार्टी के नेताओं में भाजपा के साथ में गठबंधन किया होगा तो उनके ऊपर पार्टी कड़ी कार्रवाई करेगी और बीजेपी के साथ में किसी भी कीमत पर हम गठबंधन नहीं करेंगे.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में मस्जिद के पास आधी रात में हुआ बवाल, पुलिस के ऊपर हुई पत्थरबाजी, बॉडी कैम से हो रही आरोपियों की पहचान
