भारत में ठंड ने अपना कहर दिखा रहा है. उत्तर भारत में ठंड के कारण लोगों के आम जीवन पर भी फर्क दिखने लगा है. रात और दिन में घने कोहरे के कारण लोगों को बाहर गाड़ी चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर इस बीच कई सारें एक्सीडेंट भी देखने को मिल रहे हैं. शीतलहर से लोगों को और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
बच्चों की छुट्टियों को बढ़ाने का लिया फैसला
सर्दी की वजह से सरकार ने बच्चों की छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला लिया है. अधिकतर जगहों पर 8वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियों को बढ़ाने का सरकार ने फैसला लिया है. हाईस्कूल वाले बच्चों की भी छुट्टियों को कई जगह पर बढ़ाया गया है. सरकार ने यह फैसला बच्चों की सेहत को देखते हुए लिया है. नोएडा और गाजियाबाद में क्लास नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियों को बढ़ाकर 10 जनवरी 2026 कर दिया गया है. सरकार ने सभी लोगों को निर्देश दिया है कि जो भी स्कूल इन नियमों को तोड़ने की गलती करेगा उसपर सरकार कार्रवाई करेगी. वह बच्चे जो 9वीं से 12वीं तक में पढ़ते हैं. उनकी क्लास रेगुलर चलेगी. जिला अधिकारी OP यादव ने स्कूलों को 8 से 10,जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए है. ठंड में कमी न होने की वजह से सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है. पहले छुट्टियां केवल 5 जनवरी तक ही थी. सरकार का कहना है कि बच्चों का स्वास्थ्य उनके लिए ज्यादा जरूरी है. इसी कारण से उन्होंने अभी स्कूल को बंद रखने का ही फैसला लिया है.
वाराणसी में बढ़ाई गई छुट्टी
वाराणसी में बेसिक शिक्षा के अधिकारी ने ठंड का कहर ज्यादा होने के कारण नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के चाहें किसी भी बोर्ड के हो उनकी छुट्टी बढ़ाने का आदेश दिया है. टीचर्स और स्टाफ को विभाग के कामों के लिए आने का निर्देश दिया गया है.
यूपी के इटावा में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
यूपी में ठंड के कहर को देखते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने क्लास 1 से लेकर 8वीं तक के बच्चों की छुट्टियों को 15 जनवरी तक बढ़ाने का फैसला किया है. ये निर्देश सभी बोर्ड को दिए है. वह स्कूल जो इस नियम को तोडेंगे उन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है. कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों की छुट्टियों को बढ़ाकर 8 जनवरी तक कर दिया गया है. 8 जनवरी को मौसम की फिर से जांच की जाएंगी और कुछ सुधार देखने को मिलें तो हाई स्कूल के बच्चों की क्लास को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा. इसके अलावा अगर स्कूलों को खोला जाता है तो बच्चों के स्कूल जाने का समय सुबह 8 से 3 बजे तक का होगा. स्कूल की बसों को न चलाने के निर्देश दिए गए है ताकि हादसे से बचा जा सके.
यूपी में सबसे ज्यादा तापमान इटावा में दर्ज किया है. यहां का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया था. हरियाणा और पंजाब में भी स्कूलों को 15 तारीख तक बंद रखने के निर्देश दिए गए है.
ये भी पढ़ें: क्या ट्रंप भारत के पीएम को भी उठा लेंगे? पृथ्वीराज चव्हाण के बयान से सियासी भूचाल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
