राजधानी दिल्ली में मंगलवार की रात तुर्कमान गेट इलाके में अवैध निर्माण को हटाने के दौरान भारी बवाल हो गया. फैज-ए-इलाही मस्जिद के आस-पास से हटाए जा रहे अवैध निर्माण को हटाया जा रहा था, इस दौरान वहां के स्थानीय लोगों ने पुलिस और MCD की टीम के ऊपर पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस घटना में 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. जिसके बाद पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. अब इस मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का नाम सामने आया है.
पुलिस करेगी नदवी से पूछताछ
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के आस-पास अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी की घटना हुई. अब इस पूरे मामले में सपा सांसद नदवी से पुलिस के द्वारा पूछताछ की जाएगी. सपा सांसद नदवी को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि जिस समय पर यह घटना हुई, उस दौरान मोहिबुल्लाह नदवी वहीं पर मौजूद थे और स्थानीय लोगों को भड़का रहे थे.
पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद के इमाम हैं नदवी
दिल्ली में हुई मंगलवार देर रात की घटना में पुलिस अब सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी से जल्दी ही पूछताछ करेगी. मोहिबुल्लाह नदवी समाजवादी पार्टी के सांसद और फिलहाल में पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद के इमाम हैं. अब दिल्ली में हुई पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी की घटना के बाद इनसे पूछताछ करने वाली है. इस मामले में ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस जल्दी ही नदवी से बात करेगी.
कब हुई यह पूरी घटना?
तुर्कमान गेट इलाके में रात लगभग 12-12:30 बजे के आस-पास लगभग 32 बुलडोजर और 50 डंपर के साथ में 200 से ज्यादा मजदूर मौजूद थे. रात लगभग 1 बजे अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई होनी था, लेकिन वहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी होने लगी. जिसके बाद में लगभग 1:15 बजे के आसपास पुलिस ने लोगों को वापस भेजना शुरू किया, लेकिन करीब 1.23 बजे वहां की भीड़ ने पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी शुरू कर दी थी. इसके बाद लगभग 10 मिनट तक बवाल हुआ और पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू कर दिया.
स्थानीय लोगों का क्या कहना
देर रात में अवैध निर्माण को हटाने के लिए की जा रही कार्रवाई के दौरान पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी हो गई. वहां मौजूद और उस गली में रहने वाले मुस्लिम लोगों का कहना है कि MCD की यह कार्रवाई पूरी तरह से गलत है. वहां रहने वाली एक मुस्लिम महिला का कहना है कि उन्होंने मस्जिद के कुछ हिस्से को भी तोड़ दिया, जिसके चलते वहां के स्थानीय लोग गुस्से में थे.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में मस्जिद के पास आधी रात में हुआ बवाल, पुलिस के ऊपर हुई पत्थरबाजी, बॉडी कैम से हो रही आरोपियों की पहचान
