महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाडा में 180 लड़कियों के 350 से भी अधिक आपत्तिजनक वीडियों बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही मामले में आरोपी मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर पर सख्त एक्शन लेते हुए घर पर बुलडोजर चलाया गया है. बता दें कि मामले में पाए जाने वाले आरोपी तनवीर संग अन्य चारों लोगों को आज कोर्ट में पेश किया गया है.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, आरोपी कई लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाते और उसके बाद में उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया करते थे. कई दिनों से कुछ लड़कियों के फोटो और वीडियो कई जगह वायरल हो रहे थे. हालांकि, पीड़िता में से किसी ने भी इसकी शिकायत नहीं की थी. राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे ग्रामीण पुलिस को इस मामले पर ध्यान और जांच के लिए SIT गठन करने की मांग की थी. शिकायत में आरोपी के स्नैपचैट और वॉटसऐप का यूज करके नाबालिग लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाने का मामला सामने आया था.
आरोपी लड़कियों को अपने प्रेम में फंसाते और उसके बाद में पुणे या मुंबई में ले जाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया करते. मना करने पर वायरल करने की धमकी भी देते. बता दें कि आरोपी आरोपी AIMIM का कार्यकर्ता भी है. मामले के खुलने के बाद में सभी लोग आरोपी पर मकोका की मांग कर रहे हैं.
पुलिस पीड़िताओं और उनके परिवार से लगातार सहयोग करने की मांग करती दिखाई दे रही है. आरोपी तनवीर को 11 अप्रैल के दिन पर पुलिस ने हिरासत में लिया था. साथ ही उसके फोन को भी जब्त कर लिया गया था. फोन में कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं.
मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते दिखाई दे रहे हैं. आरोपी के सभी डिवाइस को साइबर सेल की मदद से जांच में लगाया गया है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा हैं कि किसी संगठित गिरोह या दोस्त के साथ में तो यह वीडियो शेयर तो नहीं किया गया.
ये भी पढ़ें: TCS के बाद lenskart कंपनी के ड्रेसकोड पर विवाद, बिंदी कलावा पर रोक लेकिन हिजाब पर छूट?
