आज के समय बच्चे से लेकर बड़े बूढ़े सभी लोगों में फोन की आदत देखने को मिलती है. कई बार तो ऐसे भी केस सामने आते है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे बिना फोन में कार्टून देखे खाना ही नहीं खाना चाहते हैं. हालांकि, फोन में हर समय रहने की आदत कई लोगों को काफी नार्मल लगती है. कई लोग तो टॉयलेट में भी अपने संग में फोन लेकर जाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लगता हैं कि बाथरूम में ही आदमी पूरी दुनिया के टेंशन से फ्री होता है. हालांकि, सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है.
जो फोन आपको टॉयलेट में सुकून दे रहा हैं. वहीं, आने वाले समय में आपके हेल्थ से जुड़ी कई परेशानियों के पीछे का कारण भी बन सकता है. यह परेशानियां सुनने में बेहद ही आम लगती है, लेकिन लोगों को परेशानी देने में काफी आगे रहती है. आइए जानते हैं.
दरअसल, इन समस्या में सबसे पहली पाइल्स की है. जब कोई व्यक्ति टॉयलेट सीट पर बैठता हैं, तो उसके रेक्टम को कुर्सी जैसा सपोर्ट नहीं मिल पाता. ग्रैविटी की वजह से खून नीचे की तरफ जाकर जमा होता है और प्रेशर को बढ़ाता है. ज्यादा देर बैठने से ब्लड वेसल्स पर असर पड़ता है और व्यक्ति को पाइलस जैसी समस्या को झेलना पड़ता है.बॉडी की नैचुरल सिस्टम भी प्रभावित
वहीं, ज्यादा देर फोन चलाने के कारण हम टॉयलेट करते समय ध्यान नहीं रख पाते और मल करते समय प्रेशर पड़ने लगता है. कई बार फिशर, जिसमें की कोलोन के किनारों पर दरार आ जाती है. तो कई बार लोगों को कब्ज जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है. इसी कारण से हर जगह सुझाव दिया जाता है कि टॉयलेट में फोन लेकर न जाएं.
हालांकि, स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ एक और दिक्कत को यह बढ़ाता है. बता दें कि बाथरूम में गंदगी होती है और बैक्टीरियां हवा में रहते हैं. जब हम फोन लेकर जाते हैं तो उसमें बैक्टीरियां चिपक जाते हैं. हर जगह फोन यूज करने की आदत के चक्कर में खाना खाते समय भी हम उसी बैक्टीरियां चिपके फोन का प्रयोग करते हैं.
यहां दी गई सारी जानकारी रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर है. thetruth24 ऐसी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए इन्हें सलाहकार से बात करें
