आंध्र प्रदेश से एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां पर कोविड 19 एक बार फिर अपने पैर पसारते हुए दिखाई दे रहा है. 26 जून से 16 जुलाई के बीच में राज्य के चार अलग-अलग जिलों से कोरोना के नए मामले सामने आए है. करीब 12 नए मरीजों की पुष्टि की गई है, जिसमें से 4 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है. स्थिति पर कंट्रोल की जा रही है,
4 लोगों की मौत के पीछे का कारण
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जिन 4 मरीजों की मौत हो गई है. वह सभी पहले से ही गंभीर बीमारियों से लड़ रहे थे. उन्हें शुगर, किडनी और हाई बीपी जैसी समस्या था. 26 जून से लेकर 15 जुलाई तक में 67 लोगों की टेस्ट किया था, जिसमें से 12 लोगों में कोरोना होने की पुष्टि हुई थी. पूरी देश की बात करें तो 1 जुलाई से लेकर अभी तक देश में कोरोना के 339 नए मामले सामने आए हैं.
मरीजों की स्थिति देखते हुए उनमें से 3 मरीज को होम आइसोलेशन पर रख दिया गया है. वहीं, 2 मरीज को अस्पताल में भर्ती करा गया है. 3 मरीज को डिस्चार्ज और 4 की मौत हो चुकी है. हालांकि, अभी तक वायरस के वैरिएंट का पता नहीं लग पाया है. वैंरिएंट का पता करने के लिए 5 सैंपल को पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया है.
आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. लोग किसी भी तरीके के डर और दहशत में न आए. बस सावधानी रखे और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें. राज्य में मौजूद सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.
ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार लाएगी नया कानून! राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को मिलेगा राष्ट्रगान जैसा कानूनी संरक्षण
