Anjali Arora boyfriend arrested:कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा का बॉयफ्रेंड आकाश मेरठ से गिरफ्तार किया गया है. आकाश ने दिल्ली नंबर की स्कॉपियो पर भारतीय संसद एक्स-एमपी का फर्जी स्टीकर लगाया हुआ था.
Meerut News: कच्चा बादाम फेम यू ट्यूबर अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश को धोखाधड़ी के मामले में मेरठ से गिरफ्तार किया गया है. पूर्व एमपी के फर्जी पास लगाकर घूमने के आरोप में आकाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आकाश और अंजलि काफी दिनों से रिलेशनशिप में हैं और सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते है. आकाश को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां रिमांड और आगे की जांच पर फैसला होगा. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह गिरफ्तारी टोल प्लाजा पर सख्त चेकिंग अभियान का हिस्सा थी, जिसमें फर्जी दस्तावेजों और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसी जा रही है.
आकाश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा का बॉयफ्रेंड पूर्व एमपी का पास लगाकर स्कॉर्पियो से घूम रहा था. आकाश पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. सूत्रों के मुताबिक आकाश को छुड़वाने के लिए अंजिल ने कई नेताओं से सिफारिश की है. वह आज कोर्ट में पेश होगा. सोशल मीडिया पर आकाश और अंजलि के वीडियो वायरल होते रहते हैं. टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान कुल 5 लोग गिरफ्तार किए गए. ये गिरफ्तारी थाना परतापुर के काशी टोल प्लाजा पर की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक, आकाश पूर्व सांसद का पास दिखाकर स्कॉर्पियो से हाईवे पर घूम रहा था. टोल प्लाजा पर उससे कागज मांगे गए, तो जांच में कई गड़बड़ियां सामने आईं. पुलिस ने पाया कि वह फर्जी दस्तावेजों के सहारे गाड़ी चला रहा था. आकाश पर कई अन्य मामले भी उसके खिलाफ दर्ज हैं. आरोपों में धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
अंजलि ने लगाई सिफारिश
अपने बॉयफ्रेंड की गिरफ्तारी से अंजलि परेशान हो गई. सूत्रों के मुताबिक उसने आकाश को छुड़ाने के लिए कई स्थानीय नेताओं से कॉन्टेक्ट किया. अभी तक बादाम गर्ल अंजलि की कोई भी सिफारिश काम नहीं कर पाई है. पुलिस अपना काम कर रही है. बता दें कि सोशल मीडिया पर आकाश और अंजलि काफी एक्टिव रहते हैं. ये खबर सामने आते ही दोनों के वीडियो और फोटो फिर से वायरल हो रही हैं.
‘कच्चा बादाम’ गाने से हुई थी फेमस
अंजलि अरोड़ा, ‘कच्चा बादाम’ गाने पर वायरल डांस से रातों रात स्टार बन गई थी. अंजलि काफी लंबे समय से आकाश के साथ रिलेशनशिप में हैं. दोनों के कई वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहे हैं.
यह भी पढ़ें- धरती से अंतरिक्ष तक की उड़ान को सम्मान! शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से किया गया सम्मानित
