UP Politics: यूपी की सियासत में अपने लिए जमीन तलाश रहे AIMIMके प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिजनौर के नजीमाबाद में एक जनसभा में कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए वे गठबंधन के आधे रास्ते तक तैयार हैं, लेकिन इज्जत और सम्मान के साथ.ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सोमवार को बिजनौर पहुंचे, जहां उन्होंने नजीबाबाद में आयोजित ‘पैगाम ए इत्तेहाद’ कार्यक्रम के तहत एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. जनसभा के जरिए ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी के चुनावी अभियान का औपचारिक आगाज कर दिया है.
AIMIM उत्तर प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ेगी
मीडिया से बात करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बिजनौर में उनकी पार्टी का संगठन पिछले कई सालों से जमीन पर लगातार कड़ी मेहनत कर रहा है. आज का यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ही आयोजित किया गया है. यूपी में पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस सवाल को टालते हुए उन्होंने साफ किया कि अभी कोई भी राजनीतिक दल सीटों का खुलासा नहीं करेगा, लेकिन AIMIM उत्तर प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ेगी.
अच्छा हुआ कि उन्होंने उस ट्रस्ट में किसी मुसलमान को नहीं रखा, वरना….
अयोध्या स्थित राम मंदिर में सामने आए कथित चंदा चोरी के विवाद पर ओवैसी ने बेहद तीखा और तंजिया लहजा अपनाया. उन्होंने कहा, अच्छा हुआ कि उन्होंने उस ट्रस्ट में किसी मुसलमान को नहीं रखा. अगर किसी मुसलमान को रख देते, तो ले जाकर उसे गोली मार देते और पूरा मामला ही वहीं खत्म हो जाता. अब जब खुद ही सब कर रहे हैं तो चंपक हो रहा है.
हमारी पार्टी गठबंधन को तैयार
अन्य दलों के साथ गठबंधन (अलायंस) करने के सवाल पर ओवैसी ने पुराना रुख दोहराते हुए कहा, हमने मटेरा की जनसभा में भी स्पष्ट कहा था कि बीजेपी को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए हमारी पार्टी गठबंधन करने को पूरी तरह तैयार है. आगे देखिए क्या राजनीतिक समीकरण बनते हैं.
हमें हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना है
यूपी में जल्दी चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव चुनाव आयोग करता है चुनाव आयोग कोई पावर है कि 6 महीने पहले भी चुनाव कर सकता है. अब इलेक्शन कमीशन क्या तय करेगा यह मैं ना जानता हूं ना आपको पता है पर तैयारी तो करनी ही है तैयारी तो कर कर ही रखना है इसलिए हम अपनी तैयारी पूरी तरीके से कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के मंत्री का भड़काऊ बयान, भारत को दी खुली धमकी… कहा- हाथ काट देंगे
