सीएम योगी ने अयोध्या के भदरसा कस्बे का नाम बदलकर भरत नगर करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यह ऐलान किया है. अब भदरसा को भरत नगर के नाम से जाना जाएगा. साथ ही एक और भी नगर पंचायत का नाम बदला जाएगा.

भरत नगर से जाना जाएगा भदरसा कस्बा
उत्तर प्रदेश के अयोध्या के भदरसा कस्बे के नाम को बदलने की घोषणा की गई है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदरसा का नाम बदलकर भरत नगर करने का ऐलान किया है. सीएम योगी ने बिकापुर में आयोजित एक जनसभा के दौरान इसको लेकर ऐलान किया है. भदरसा के साथ ही नवगठित खिलौनी-सुचितागज नगर पंचायत का भी नाम बदलने की घोषणा की गई है.
भरत नगर के रूप में विकसित होगा इलाका
खिलौनी-सुचितागंज नगर पंचायत का नाम बदलकर अब मां ज्वाला जी नगर पंचायत किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब भदरसा को भरत नगर के नाम से जाना जाएगा. उन्होंने कहा कि भरत कु्ंड से जुड़े हुए क्षेत्र की पहचान भी अब भरत नगर के रूप में विकसित की जाएगी. सीएम योगी ने कहा कि यह फैसला भगवान राम के छोटे भाई भरत के त्याग और आदर्शों को सम्मान देने के लिए किया गया है.
भरत जैसा भाई मिलना कठिन- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि जब भगवान राम वनवास पर गए थे, तो भरत ने अयोध्या के सिंहासन को स्वीकार नहीं किया था. उन्होंने श्रीराम की खड़ाऊं को राजसिंहासन पर स्थापित करके खुद भरत कुंड में रहकर राज्य का संचालन किया था. सीएम योगी ने कहा कि भरत के जैसा भाई दुनिया में मिलना कठिन है. उन्होंने ऐलान किया कि अब भदरसा को भरत नगर के नाम से जाना जाएगा.
सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
इस दौरान सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भदरसा में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों का व्यवहार लोगों ने देखा है. यह व्यवहार उनके वास्तविक चरित्र को दिखाता है. इसी संदर्भ में उन्होंने भदरसा का नाम बदलने और इसे भरत नगर करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत पूरे देश के लिए प्रेरणा है.
यह भी पढ़ें- अयोध्या में गरजे सीएम योगी! विपक्ष पर जमकर साधा निशाना; बोले- हनुमानगढ़ में नमाज पढ़वाने का पाप क्यों?
