सीएम योगी ने अयोध्या पहुंचकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने जैसा पाप किया था. सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर इस दौरान तीखा हमला बोला है.

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर विपक्ष पर हमला बोला है. सीएम योगी ने कहा कि आज जो लोग आस्था की बात करते हैं, याद करो इन लोगों ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया था. उन्होंने कहा कि सोचिए कि क्या कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़वा पाएगा.
हनुमानगढ़ में नमाज पढ़वाने का पाप क्यों?
सीएम योगी ने कहा कि क्या कोई सरकार ऐसा करवा पाएगी. उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने जैसा पाप क्यों करवाया गया था. उन्होंने कहा कि यह पाप सपा और कांग्रेस ने किया था, लेकिन अब अयोध्या नगरी तीनों लोकों से सुंदर बन चुकी है. उन्होंने कहा कि कारसेवकों पर गोलियां चलवाने वाले नेपथ्य में चले गए हैं. सीएम योगी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे हैं.
विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
आपको बता दें कि सीएम योगी ने शुक्रवार को अयोध्या में 432 करोड़ से ज्यादा की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है. इस दौरान उन्होंने मंच से विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कई मुद्दों पर अपने अंदाज में बात की है. उन्होंने कहा कि अगर मंशा साफ हो तो सभी काम खुद ही हो जाते हैं.अगर नीति स्पष्ट हो तो नियंता अपने आप सहयोग करता है.
वक्फ के नाम पर मिलन स्थर पर कब्जे की कोशिश
उन्होंने विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि जो काम वो लोग नहीं कर पाए, वह काम बीजेपी सरकार ने कर दिखाया है. उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज के मिलन स्थल को वक्फ के नाम पर कब्जा करवाने की कोशिश की थी. सीएम योगी ने अयोध्या में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है.
यह भी पढ़ें- स्कूल में 10 रुपए की चोरी का आरोप! छात्रा ने घर आकर की आत्महत्या; परिजनों ने शिक्षक पर लगाए आरोप
