सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने उत्तरी कमान का 3 दिवसीय दौरा किया है. इस दौरान उन्होंने कई इलाकों में सुरक्षा हालात और ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की है. उन्होंने अपने दौरे पर जवानों से भी मुलाकात की है.

जम्मू-कश्मीर पहुंचे धीरज सेठ
भारतीय सेना प्रमुख धीरज सेठ ने 7 जुलाई से 9 जुलाई तक उत्तरी कमान का 3 दिनों का दौरा किया है. इस दौरान धीरज सेठ जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं. उन्होंने इस दौरान सुरक्षा हालात, ऑपरेशनल तैयारियों और सेना की युद्धक क्षमता की समीक्षा की है. आपको बता दें कि सेना प्रमुख बनने के बाद यह उनका पहला उत्तरी कमान दौरा था. इस दौरान श्रीनगर में सेना प्रमुख को उत्तरी कमान और चिनार कोर की ऑपरेशनल तैयारियों की जानकारी दी गई है.
कई इलाकों का किया दौरा
बताया जा रहा है कि इस दौरे पर उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की है. उन्होंने इस दौरान सुरक्षा, शांति और आपसी समन्वय से जुड़े हुए मुद्दों पर चर्चा की है. सेना प्रमुख धीरज सेठ ने श्रीनगर, कुपवाड़ा, उरी, मानसबल, पुंछ, राजौरी और सुंदरबनी जैसे कई सैन्य ठिकानों और अग्रिम इलाकों का दौरा किया है. इस दौरान उन्होंने चिनार कोर मुख्यालय में आतंकवाद विरोधी अभियानों, सुरक्षा व्यवस्था और दूसरी एजेंसियों के बीच तालमेल और अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर तैयारियों की समीक्षा की है.
जवानों की कार्यशैली का सराहना
आपको बता दें कि जनरल धीरज सेठ ने कुपवाड़ा, उरी और मानसबल में एलओसी की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था के साथ फील्ड इनोवेशन और आतंकवाद विरोध ग्रिड का जायजा लिया है. इस दौरान उन्होंने जवानों से भी मुलाकात की है और उनके साहस, समर्पण और पेशेवर कार्यशैली का भी सराहना की है. इस दौरान उन्होंने स्वदेशी रक्षा तकनीकों और इनोवेशन की प्रदर्शनी भी देखी है.
यह भी पढ़ें- ‘भरत नगर’ से होगा अयोध्या के भदरसा की पहचान! सीएम योगी ने किया ऐलान; बोले- इसी रूप में होगा विकसित
