Bakrid 2026: आज उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश भर में बकरीद यानी ईद-उल-अजहा (Eid-Ul-Adha) का त्योहार मनाया जा रहा है. अलग-अलग शहरों की मस्जिदों को सजाया गया है. आज बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में एकत्र होकर नमाज अदा करेंगे. इसी के साथ कुर्बानी की रस्म निभाई जाएगी. इस दौरान यूपी के अलग-अलग राज्यों में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. यूपी में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है.
वाराणसी शुरू हुई नमाज
वाराणसी में इद उल अजहा पर ईदगाहों में नमाज शुरू हो गई है. सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं. वाराणसी की 400 मस्जिदों में नमाज पढ़ी जा रही है. वाराणसी के फातमान रोड स्थित ईदगाह पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अदा की नमाज. सुबह 6 से शुरू होकर 10 बजे तक नमाज पढ़ी जाएगी. सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं है. सुरक्षा के इंतजाम चाक चौबंद है. पुलिस बल, CCTV के साथ ही ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है.
लखनऊ- मस्जिदों पर पुलिस का कड़ा पहरा
उत्तर प्रदेश में भी आज बकरीद की नमाज तमाम मस्जिदों में पढ़ी जा रही है. इस दौरान मस्जिदों पर पुलिस का कड़ा पहरा दिखाई पड़ रहा है. लखनऊ के भी तमाम प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है. यूपी में बकरीद की नमाज को लेकर अलर्ट भी जारी है. लखनऊ की प्रमुख मस्जिदों पर नमाज़ होगी. टीले वाली मस्जिद पर सुबह 9 बजे नमाज़ होगी और ऐशबाग ईदगाह मे 10 बजे नमाज़ होगी. वहीं बड़ा इमामबाड़ा आसिफी मस्जिद में 11 बजे नमाज होगी.
लखनऊ मलिहाबाद में आज विवादित जगह पर प्रवेश वर्जित
मलिहाबाद में आज विवादित जगह पर प्रवेश वर्जित किया गया है. आज मस्जिद में नमाज़ की इजाज़त नहीं दी गई है. वहां पर बैरिकेडिंग की गई है.
इटावा में ईद उल अजहा की नमाज
इटावा जनपद में ईद उल अजहा की नमाज पहली शिफ्ट शुरू हो गई है. मुस्लिम भाई शहर की मुख्य ईदगाह पर पहुंचे. ईद की नमाज को लेकर भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है. वहीं डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल स्मार्ट अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं. इटावा में ईद को लेकर पहले ही पीस कमेटी की मीटिंग कर दिशा निर्देश दिए गए थे. वहीं नमाज दो शिफ्टों में ईदगाह के अंदर ही पढ़ने के लिए निर्देश है. कोई भी बाहर खुले में नमाज अदा नहीं की जाएगी. वहीं ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है.
अलीगढ़ में दो शिफ्ट में नमाज
अलीगढ़ ईदगाह पर बकरीद के मौके पर हजारों की संख्या में नमाजी पहुंचे. नमाज दो शिफ्ट में ईदगाह पर पढ़ी जानी है. पहली शिफ्ट 6:15 पर पढ़ी जाएगी, दूसरी शिफ्ट में नमाज 7:00 बजे पढ़ी जाएगी. ईदगाह पर पुलिस बल के साथ भारी सुरक्षा बल मौजूद है. आरएएफ और पीएसी की अतिरिक्त बटालियन भी लगाई गई है और सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है.
संभल में पुलिस के कड़े सुरक्षा बंदोबस्त
संभल में बकरीद की नमाज के मद्देनजर पुलिस के कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं. संभल की बड़ी ईदगाह में 8.30 बजे बकरीद की नमाज होगी. विवादित जामा मस्जिद में पुलिस की कड़ी निगरानी में बकरीद की नमाज होगी. सत्यव्रत जिला कंट्रोल रूम से सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के जरिए विवादित जामा मस्जिद समेत इलाके की मस्जिद और ईदगाह पर नजर रखी जा रही है. सुरक्षा के मद्देनजर जनपद को 5 जोन 16 सेक्टर में बांटा गया है. सभी सेक्टर ने मैजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है.
संभल की बड़ी ईदगाह में 8.30 बजे बकरीद की नमाज होगी
जिले की 838 मस्जिद और ईदगाहों में पुलिस की कड़ी निगरानी में बकरीद की नमाज अता की जाएगी. विवादित जामा मस्जिद में पुलिस की कड़ी निगरानी में बकरीद की नमाज हो रही है.
सत्यव्रत जिला कंट्रोल रूम से सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के जरिए विवादित जामा मस्जिद समेत इलाके की मस्जिद और ईदगाह पर नजर रखी जा रही है. सुरक्षा के मद्देनजर जनपद को 5 जोन 16 सेक्टर में बांटा गया है सभी सेक्टर ने मैजिस्ट्रेट तैनात किए गए है. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है.
ये भी पढ़ें: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति पर उड़ेला था तेजाब; दोनों आंखों की गई रोशनी, 1 जून को होगा पत्नी की सजा का एलान
