उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में एक बच्ची के शौच करने जाने के दौरान 5 लड़कों ने डरा धमका कर उसके साथ गैंगरेप किया है. साथ ही इसकी शिकायत बच्ची किसी से न कर पाए इसलिए उसका वीडियो बनाकर वायरल कर देने और पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दी गई. पुलिस को इस मामले की जानकारी पीडित बच्ची के पिता द्वारा दी गई थी.
पीडिता की भाभी ने बताया
पीडिता की भाभी ने बताया कि जब उनकी ननद शौच के लिए गई थी. तब 6 लड़के उनकी ननद को खींचकर ले गए और दुष्कर्म किया. भाभी ने बताया कि लड़को ने उनकी ननद का वीडियो और बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी. इसी कारण से भाभी और बच्ची ने घर में नहीं बताया, लेकिन जब अगली सुबह बच्ची की तबीयत खराब हुई और पैर हाथ में दर्द हुआ. तब हिम्मत दिखाकर भाभी ने घर में बताया था.
पीडिता के पिता ने पूरी जानकारी दी
हालांकि, पुलिस को जानकारी पहले दी जा चुकी थी लेकिन जिस दिन अधिकारी घर आए थे. बच्ची एग्जाम देने के लिए गई हुई थी. 18 फरवरी को 3.30 बजे के करीब में पीडिता के पिता ने पूरी जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपी फरार है लेकिन जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही बच्ची के बयान में कहा गया है कि वह 6 आदमी है, अगर किसी को बताया तो पापा-भैया सबको जान से मार देंगे. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटना स्थल पर भेजा गया है.
ये भी पढ़ें: बुर्का पहनकर किया लोकल ट्रेन के महिला कोच में सफर, पुलिस ने नासिक से दबोचा आरोपी, चलने के ढंग से पकड़ा गया शख्स
