केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से एक बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर पुलिस ने अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार की गई दोनों महिलाएं देह व्यापार के गिरोह में भी शामिल थी. इन दो महिलाओं के साथ 6 और लोग पुलिस ने हिरासत में लिए है.
ATS की दी जानकारी में एक्शन
दरअसल, केरल एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड को सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी महिलाएं किसी संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी हुई है. ATS की जानकारी के बाद में कझाकुट्टम पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मकान में छापेमारी कर दी. बता दें कि छापेमारी में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है.
डॉक्टर बन रह रही थी महिलाएं
पुलिस ने जानकारी दी कि जिस मकान में वह महिलाएं किराए पर रह थी, वहां के मकान मालिक को उन्होंने अपना पेशा डॉक्टर बताया था. इसी कारण से आसपास के लोगों को उनपर बिल्कुल शक नहीं हुआ था.
हालांकि, पुलिस ने महिलाओं पर अलग-अलग मामले के तहत केस दर्ज किया है. पहला मामला दोनों महिलाओं के अवैध रूप से भारत में रहने का और दूसरा मामला देह व्यापार से जुड़ने का दर्ज किया है. पुलिस का कहना हैं कि यह पहली बार नहीं, बल्कि हाल ही में बांग्लादेशी महिलाओं का फर्जी दस्तावेज और पहचान पत्र बना कर ऐसा काम को करने का मामला सामने आता रहता है.
भारत में आने देने में इनका कौन साथ दे रहा?
पुलिस अब यह भी जांच कर रही हैं कि आखिर इन महिलाओं का फर्जी दस्तावेज कौन बना रहा हैं. साथ ही भारत में आने देने में इनका कौन साथ दे रहा हैं. इससे पहले भी स्पा से दो बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध रूप से रहने के कारण अरेस्ट किया गया है.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट! 2 दिनों तक होगी बारिश; ओलावृष्टि और तेज हवाओं का खतरा
