होली के दिन पर बारांबकी से खूनी होली खेलने का मामला सामने आ रहा है. मामला बारांबकी का है. जहां एक मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि 11 से भी अधिक लोग उसमें गंभीर रूप से घायल हो गए. मामला बाराबंकी जिला, गांव टिकरिया और देवा थाना क्षेत्र का है.
पीड़ित ने लगाया आरोप
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में पीड़ित अवधेश ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग उनके घर में जाकर मारपीट करने लगे थे. इस दौरान उनके घर में कोई भी पुरुष मौजूद नहीं था. जब पीड़ित को इसकी जानकारी मिली और बचाव के लिए उनका पक्ष गया. तो दूसरे पक्ष ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की और घायल कर दिया.
पुलिस ने किया स्थिति को नियंत्रित
इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद वहां पहुंचकर स्थिति को निंयत्रित किया गया. दोनों पक्षों से पूछताछ की जा चुकी है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस जुट गई है.
रंग खेलने को लेकर विवाद
वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि जोनों पक्षों के बीच रंग खेलने को लेकर कुछ विवाद हुआ था. हालांकि, दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि खून-खराबा होने लगा. 10-15 मिनट तक दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी बरसाएं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ये भी पढ़ें: होली के दिन खून से रंगा परिवार: प्रेमिका के भाइयों ने प्रेमी को मारी गोली, 4 साल के रिलेशन को किया खत्म
